24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यगुजरात में फिर टूटा पुल... नदी में गिरे ट्रक सहित कई वाहन,...

गुजरात में फिर टूटा पुल… नदी में गिरे ट्रक सहित कई वाहन, 4 लोग लापता

Published on

सुरेंद्रनगर,

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बड़ा हादसा हो गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल ढह गया है. ट्रक सहित कई वाहन नदी में जा गिर. 10 लोग भी पानी में डूब गए, जिनमें से 6 को बचा लिया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मिसिंग लोगों की सर्चिंग की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुरेंद्रनगर जिले के वस्तादी गांव के पास हुआ है. यहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल बना हुआ था. जो आज टूट गया है. इसके कारण पुल पर मौजूद ट्रक, मोटरसाइकिल सहित कई वाहन नदी में गिर गए. साथ ही इनमें सवार लोग भी पानी में गिर गए.

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही गांव के सरपंच और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं. वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है. बताया जा रहा है कि पुल का स्लैब टूटने के बाद नदी में करीब 10 लोग डूब गए थे, जिसमें से 6 का रेस्क्यू कर लिया गया है. 4 लोग अभी भी मिसिंग बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...