17.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालप्रेग्नेंट होने की गारंटी दी, घर भी छुड़वाया, फिर चला रेप का...

प्रेग्नेंट होने की गारंटी दी, घर भी छुड़वाया, फिर चला रेप का सिलसिला

Published on

ग्वालियर,

ग्वालियर शहर के थाटीपुर इलाके में रहने वाली एक महिला को शादी के 5 साल बाद भी संतान सुख प्राप्त नहीं हुआ. बच्चे की चाह में महिला एक तांत्रिक के चंगुल में फंस गई. तांत्रिक ने पहले तो महिला को घर छोड़ दूसरे मकान में रहने की सलाह दी. कहा कि पुराना घर संतान उत्पत्ति में बाधा पैदा कर रहा है. पति-पत्नी तांत्रिक की बातों में आकर अपना पुराना घर छोड़ किराए के मकान में रहने लगे. तांत्रिक वहां आकर प्रतिदिन आकर तंत्र क्रियाएं करने लगा. फिर एक दिन तांत्रिक एक बड़े संत से मिलवाने के बहाने महिला को अपने साथ दिल्ली ले गया और वहां पर तीन दिन होटल के कमरे में दुष्कर्म किया. वहां से राजस्थान भी ले गया. जैसे-तैसे भागकर आई महिला ने आरोपी के खिलाफ ग्वालियर में मामला दर्ज कराया.

दरअसल, पति-पत्नी पहले से भिंड जिला स्थित रावतपुरा सरकार मंदिर जाते थे. वहीं पास के गांव में रहने वाली महिला की भाभी ने बताया कि गांव में ही एक शीलू त्रिपाठी पंडित जी रहते हैं. उनकी झाड़ फूंक से सबके काम बन जाते हैं.

महिला और उसके पति की मुलाकात शीलू पंडित से हुई. शीलू ने बच्चा होने की गारंटी भी दे दी. उसके बाद शीलू ने कुछ उपाय बताए. पति-पत्नी मिलकर उपाए पूरे किए. लेकिन बच्चों के मामले में कोई सफलता हासिल नहीं हुई.

उसके बाद शीलू ने दोनों पति-पत्नी से कहा कि आपको अपने घर का त्याग करना पड़ेगा. क्योंकि पुराने घर में बहुत बड़ी बाधा है, जिसका काट नहीं हो पा रहा है. इसलिए उसे घर की जगह दूसरी जगह रहना होगा. चाहे मकान किराए का ही क्यों न हो.

दोनों पति-पत्नी तांत्रिक की बात को मानकर अपनी कॉलोनी में ही एक किराए के घर में रहने लगे. तांत्रिक शीलू त्रिपाठी ने स्वयं आकर किराए के घर में तंत्र क्रियाएं कीं. यह सिलसिला 1 महीने तक चलता रहा. उसके बाद शीलू त्रिपाठी चक्रव्यूह रचकर महिला को बड़े संत से मिलवाने के बहाने दिल्ली ले गया. वहां उसने तीन दिन तक महिला के साथ दुष्कर्म किया और दिल्ली से करौली (राजस्थान) ले गया. वहां भी होटल के कमरे में एक दिन दुष्कर्म किया. फिर से दिल्ली ले गया. यह सिलसिला 10 दिन तक चलता रहा. इसी बीच महिला के पति ने पुलिस थाना थाटीपुर में महिला की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी.

महिला दिल्ली में तंग आ चुकी थी और उसने तांत्रिक से जिद्द की कि मुझे घर जाना है. वहां से वह किसी तरह से महिला भागकर अपने घर लौट आई. लौटकर पति के साथ पुलिस थाने जाकर पूरा घटनाक्रम बताया.पुलिस ने माना कि घटना की शुरुआत थाटीपुर के अशोक कॉलोनी इलाके की है. इस आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में एफआईआर दर्ज करके तत्काल दबिश देकर फर्जी तांत्रिक आरोपी शीलू त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया.

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...