15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयचंदामामा के आंगन में प्रज्ञान की अठखेलियां, विक्रम लैंडर ने भेजा क्यूट...

चंदामामा के आंगन में प्रज्ञान की अठखेलियां, विक्रम लैंडर ने भेजा क्यूट वीडियो

Published on

नई दिल्ली

हमारे चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर की चांद पर चहलकदमी जारी है। रोवर रोजाना करीब 50 मीटर सफर कर रहा है। प्रज्ञान रोवर चंद्रयान-3 के लैंडिंग पॉइंट यानी शिव शक्ति पॉइंट के आसपास से जानकारी और तस्वीरें इसरो को भेज रहा है। बुधवार को प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की तस्वीर भेजी। इस तस्वीर में लैंडर चांद पर पैर जमाए दिखाई दे रहा है। वहीं अब तक रोवर ने चांद पर मौजूद कई तत्वों और धातुओं की खोज की है। इसरो के अनुसार चांद के साउथ पोल पर सल्फर, ऑक्सीजन समेत कई रासायनिक तत्व मौजूद हैं। देखिए चंद्रयान-3 से जुड़े बड़े अपडेट।

चांद पर कैसे खेल रहा है प्रज्ञान रोवर
चांद पर हमारा प्रज्ञान रोवर चहलकदमी कर रहा है। इसरो ने रोवर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो चांद पर सेफ रास्ते की तलाश कर रहा है। सेफ रास्ता खोजने के लिए रोवर को घुमाया गया। रोवर के रोटेशन को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैप्चर किया गया था। इसरो ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा ऐसा महसूस होता है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो, और मां स्नेहपूर्वक निहार रही हो।’

चंद्रयान-3 मिशन के ‘प्रज्ञान’ रोवर ने बुधवार को ‘विक्रम’ लैंडर की एक तस्वीर खींची। इसरो ने इस तस्वीर को साझा किया है। तस्वीर रोवर पर लगे नैविगेशन कैमरा (नैवकैम) से ली गई है। इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, स्माइल प्लीज। प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की तस्वीर खींची है। चंद्रयान-3 मिशन के लिए नैवकैम को इसरो की इकाई इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम लैबोरेट्री (एलईओएस) ने विकसित किया है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...