17.5 C
London
Thursday, July 17, 2025
Homeभोपालमप्र के जबलपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, एक की मौत

मप्र के जबलपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, एक की मौत

Published on

नई दिल्ली

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से छह मजदूर मलबे में दब गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराने के बाद अब तक कम से कम एक मजदूर की मौत हो गई है। जबलपुर के मुख्य पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि शिवाजी शोक के पास एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा था और इस दौरान छह मजदूर मलबे में दब गए। उन्हें अस्पताल में में भर्ती कर दिया गया है। एक की मौत की जानकारी मिली है। आगे की जांच चल रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

क्या जानकारी मिल रही है?
जानकारी के मुताबिक मिट्टी का ढेर गिरने से यह हादसा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक मजदूर ने दम तोड़ दिया है। घायल मजदूरों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। सभी मजदूर झारखंड के बाराबारी के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सबसे बड़े निर्माणाधीन फ्लाईओवर के एक हिस्से का उद्घाटन भी किया था। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जबलपुर में मदन महल क्षेत्र से दमोह नाका क्षेत्र तक 1100 करोड़ रूपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह फ्लाईओवर राज्य का सबसे बड़ा एलिवेटेड फ्लाईओवर है।

झारखंड के बताए जा रहे मजदूर
जबलपुर के मुख्य पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार ने बताया कि शिवाजी शोक के पास एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा था और इस दौरान छह मजदूर मलबे में दब गए। उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। हमें एक की मौत की जानकारी मिली है… आगे की जांच प्रक्रिया चल रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सभी मजदूर झारखंड के हैं और उनके परिवारों से संपर्क किया जा रहा है।

Latest articles

ऐबू यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मंत्री कृष्णा गौर से मिला, प्लाट आवंटन को लेकर सौंपा ज्ञापन

भेल भोपालबीएचईएल की प्रतिनिधि यूनियन ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने...

ऐबू यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मंत्री कृष्णा गौर से मिला, प्लाट आवंटन को लेकर सौंपा ज्ञापन

भेल भोपालऐबू यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मंत्री कृष्णा गौर से मिला, प्लाट आवंटन को लेकर...

अयोध्या नगर में चल रही श्री शिवपुराण कथा

भेल भोपालअयोध्या नगर में चल रही श्री शिवपुराण कथा,श्री सिद्ध हनुमान मंदिर आजाद नगर...

More like this

भेल यूथ होस्टल के सौ ट्रेकर्स का जत्था रोमांचक एवं सूंदर वादियों में टपकेश्वर महादेव का सफलतापूर्वक किया ट्रेकिंग

भोपाल।भेल यूथ होस्टल के सौ ट्रेकर्स का जत्था रोमांचक एवं सूंदर वादियों में...

शासकीय हाईस्कूल पड़रिया काछी में 25 छात्राओं को बांटी साइकिल

भेल भोपालशासकीय हाईस्कूल पड़रिया काछी में 25 छात्राओं को बांटी साइकिल,भेल क्षेत्र से लगी...

रवींद्र भवन में कत्थक नृत्य प्रस्तुतियों ने दशकों को किया मंत्रमुग्ध

भेल भोपालरवींद्र भवन में कत्थक नृत्य प्रस्तुतियों ने दशकों को किया मंत्रमुग्ध,प्रतिष्ठित कत्थक नृत्य...