18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालभेल यूथ होस्टल के सौ ट्रेकर्स का जत्था रोमांचक एवं सूंदर वादियों...

भेल यूथ होस्टल के सौ ट्रेकर्स का जत्था रोमांचक एवं सूंदर वादियों में टपकेश्वर महादेव का सफलतापूर्वक किया ट्रेकिंग

Published on

भोपाल।

भेल यूथ होस्टल के सौ ट्रेकर्स का जत्था रोमांचक एवं सूंदर वादियों में टपकेश्वर महादेव का सफलतापूर्वक किया ट्रेकिंग,यूथ हॉस्टल एसोसिएशन यूनिट भेल भोपाल द्वारा टपकेश्वर महादेव( बुधनी -जिला होशंगाबाद) में एक दिवसीय मानसून ट्रैकिंग का आयोजन रविवार को किया गया जिसमें 100 प्रतिभागियों ने 5 साल के बच्चों से लेकर 80 साल तक के युवाओं एवं मातृशक्तियो ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया ।

यूथ हॉस्टल भेल यूनिट के सचिव दीपेंद्र अग्रवाल ने बताया बताया कि पवित्र सावन मास में टपकेश्वर महादेव की पवित्र गुफा एवं सुंदर प्राकृतिक वादियों का आनंद राजधानी भोपाल से महज 80 किलोमीटर दूर बुधनी विधानसभा क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ का एक ऐसा अनोखा मंदिर है जहां भोलेनाथ का अभिषेक अपने आप गुफा से टपकते पानी से होता है यही वजह है कि इस मंदिर को टपकेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है

रेहटी तहसील में स्थित भगवान भोलेनाथ के इस मंदिर में साल के 12 महीने प्रकृति ही अभिषेक करती है यहां आने वाले नकटी तलाई गांव से करीब 6 किलोमीटर दूर विंध्याचल पर्वत की पहाड़ियों पर स्थित है यहां पर ट्रैकिंग करते हुए एवं बरसाती नालों को पार करते हुए लोग टपकेश्वर महादेव मंदिर में जाने के लिए दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है बुधनी संदलपुर सेंट्रल हाइवे नंबर 22 के सलकनपुर से कुछ दूरी पर दुर्गम पहाड़ी पर एक चैतन्य महादेव की गुफा है इसी गुफा में यह मंदिर स्थित है।

यात्रा की रेकी कर चुके संगठन सचिव सतेन्द्र कुमार बताते हैं कि यहां भयंकर गर्मी के दिनों में भी पहाड़ों से पानी रिस्ता रहता है और हमेशा इस पानी से ही नित्य निरंतर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक होता रहता है टपकती हुए पानी से भगवान का अभिषेक होने के कारण इस मंदिर में स्थापित महादेव का नाम टपकेश्वर महादेव पड़ गया इस मंदिर में पानी रिसने का स्त्रोत क्या है यह तो आज एक तक एक राज है।

यह भी पढ़िए: डायरेक्टर ने किया बीएचईएल में 100 किलो वोल्ट एसी /डीसी हाईवोल्टेज टेस्टिंग सिस्टम का उद्घाटन

किंबदंती है कि यहाँ शिवलिंग स्वयं प्रकट हुए है जिसे माँ गंगा अभिषेक करती है। वही चट्टानों से बनी इस गुफा की सुंदरता देखते बनती है। वर्ष भर घने जंगलों में हरियाली बनी रहती है। यहां विशेष पूजा अर्चना पूरे साल चलती रहती है लेकिन श्रावण मास माह में इस मंदिर का महत्व और बढ़ जाता है, यूथ हॉस्टल के सभी सदस्यों द्वारा 6 km के इस ट्रैक को एस एस ए नक़वी, बी आर नायडू एवं सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में सफलता पूर्वक करवाया गया ।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...