12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभेल न्यूज़मात्र एक वृक्षारोपण अभियान नहीं बल्कि इसका उद्देश्य आम जन मानस में...

मात्र एक वृक्षारोपण अभियान नहीं बल्कि इसका उद्देश्य आम जन मानस में प्रकृति के प्रति प्रतिबद्धता का बीजारोपण करना भी—संजय पंवार— बीएचईएल हरिद्वार में चलाया जा रहा है वृक्षारोपण अभियान

Published on

हरिद्वार

बीएचईएल : हरेला पर्व के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” शीर्षक के साथ, विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है । इसी के अंतर्गत बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग ने केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ मिलकर, उपनगरी स्थित बैरियर नम्बर- 05 के निकट एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नगर प्रशासक एवं सम्पदा अधिकारी संजय पंवार तथा सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमाडेंट विवेक शर्मा के नेतृत्व में बीएचईएल एवं सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा 1034 पेड़ लगाए गए।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में संजय पंवार ने कहा कि यह मात्र एक वृक्षारोपण अभियान नहीं बल्कि इसका उद्देश्य आम जन मानस में प्रकृति के प्रति प्रतिबद्धता का बीजारोपण करना भी है। उन्होंने कहा कि दिनों-दिन बढ़ते जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए, वृक्षारोपण सबसे करगार उपाय है। विवेक शर्मा ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है। पर्यावरण के प्रति सीआईएसएफ की प्रतिबद्धता को बताते हुए उन्होंने कहा कि इन हरित पहलों के माध्यम से हम पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि हरेला के दिन बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख रंजन कुमार के नेतृत्व में 326 पेड़ लगाकर इस वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की गई थी। इस अभियान के अंतर्गत बीएचईएल एवं सीआईएसएफ कर्मियों आदि द्वारा लगभग 3000 पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें नीम, गुलमोहर, शहतूत, आंवला, कदम्ब, करंज (पापड़ी) आदि विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार वृक्ष शामिल हैं।

यह भी पढ़िए: एमपी नगर जैसे पॉश इलाके में घंस गया रोड, शुक्र है हादसा नहीं हुआ

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण हेतु दूसरों को प्रेरित करने की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट एसएस धाकड़, बीएचईएल नगर प्रशासन विभाग से नवीन मांडा, विपुंज कुमार, अखिलेश कुमार, विनीत कुमार, जितेंद्र सिंह, धीरज भट्ट, रुपेंद्र कुमार तथा बड़ी संख्या में सीआईएसएफ के जवान व बीएचईएल कर्मी आदि उपस्थित थे।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

बीएचईएल के 33 एजीएम आज देंगे जीएम पद का इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट में झांसी और भोपाल यूनिट के...