13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedबेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सुगंधा मिश्रा ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान,...

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सुगंधा मिश्रा ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, बीवी संग संकेत भोसले ने करवाया फोटोशूट

Published on

सिंगर और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस गुडन्यूज को किसी और ने नहीं बल्कि सुगंधा मिश्रा ने ही सुनाया है। सुगंधा मिश्रा ने हसबैंड संकेत भोसले के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए खुशखबरी सुनाई। उन्होंने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। आइए आपको भी दिखाते हैं सुगंधा मिश्रा की प्यारी प्यारी तस्वीरें।

संकेत और सुगंधा मिश्रा ने पहले नवरात्रि यानी 15 अक्टूबर 2023 को ये खुशखबरी सुनाई। दोनों ने ऑफिशियल पोस्ट किया और अपने फैंस को बताया कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जल्द ही कोई आने वाला है। हम बिल्कुल भी इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। बस यूं ही अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।’

सुगंधा मिश्रा की प्रेग्नेंसी सुन सेलेब्स ने किया विश
सुगंधा मिश्रा की प्रेग्नेंसी के बारे में सुन नेहा कक्कड़, भारती सिंह, गौहर खान, नुकुल मेहता, कीकू शारदा, हितेन तेजवानी से लेकर जय भानुशाली ने उन्हें बधाई दी। वहीं दूसरी ओर, सुगंधा और संकेत के तमाम फैंस भी उन्हें खूब प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

डॉ. संकेत भोसले और सुगंधा की शादी
35 साल की सुगंधा मिश्रा ने संकेत के साथ साल 2021 में शादी की थी। दोनों की शादी को 2 साल हो चुके हैं। दोनों ही टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। मालूम हो, सुगंधा के पति पेशे से डॉक्टर भी हैं और कॉमेडियन भी। वह ‘द कपिल शर्मा शो’ में संजय दत्त की शानदार मिमिक्री करते नजर आ चुके हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...