24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यशाइस्ता को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने बिछाया जाल, अतीक के...

शाइस्ता को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने बिछाया जाल, अतीक के दोनों छोटे बेटों को बनाया चारा

Published on

प्रयागराज

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ही नहीं बल्कि बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के करीब आधा दर्जन मुल्जिम जिनके ऊपर लाखों रुपये के इनाम घोषित हैं। पिछले करीब 8 महीने से फरार चल रहे हैं। प्रयागराज पुलिस ही नही बल्कि सूबे की ज़ीरो टालरेंस वाली योगी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस की साख दांव पर लगी हुई है।

लगातार 8 महीने से अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा, अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी,अतीक अहमद के 5 लाख के इनामिया शार्प शूटर गुड्डू मुस्लिम, अरमान बिहारी,साबिर पुलिस के साथ चूहा बिल्ली का खेल, खेल रहे हैं। इनपुट्स के आधार पर जब तक पुलिस इनके छिपने वाले ठिकानों तक पहुंचती है उससे पहले ही आरोपी वहां से निकल लेते हैं।

उमेश पाल हत्याकांड के फरार लाखों की इनामियां अपराधियों को पकड़ने में नाकाम एसटीएफ एसओजी और प्रयागराज पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बड़ी चाल चली है। 9 अक्टूबर को राजरूपपुर स्थित बाल गृह से अतीक अहमद के चौथे नंबर के बालिग हो चुके पुत्र एहजम और पांचवें नंबर के पुत्र अबान की भले ही उनकी बुआ परवीन कुरैसी को सुपुर्दगी दी गयी हो पर पर्दे के पीछे का गेम यही है कि अब एहजम और अबान अपने परिजनों के पास होंगे तो फरार शाईस्ता परवीन अपने बच्चों से मिलने की कोशिश जरूर करेगी। ऐसी स्थिति में उन्हें पुलिस धर दबोचेगी।

बाल कल्याण समिति ने दोनों लड़कों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दो गनर सिपाहियों की तैनाती की है। जो चौबीसों घण्टे उनकी निगरानी रखेगे।वहीं स्थानीय पुरामुफ़्ती पुलिस,इटेलिजेस ,एलआईयू आदि भी बराबर नजर बनाए हुए है। हटवा गांव में पुलिस लगातार गस्त कर रही है। कई बार इनपुट मिलने पर पुलिस ने काम्बलिंग और लोगों से पूंछताछ भी कर चुकी है।

अब पूरा पुलिस महकमा इस ताक में है कि कब उन्हें फरार शाईस्ता परवीन के आने का कोई इनपुट मिले और वह फरार सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर सकें। हालाकिं पुलिस छोटी बड़ी सभी सूचनाओं पर क्विक एक्शन ले रही है। शुक्रवार को भी पुलिस को सूचना मिली थी कि हटवा कछार में कुछ बुर्काधारी महिलायें आती हुई दिखी,जिस पर पुलिस ने कछारी क्षेत्र में घेराबन्दी किया। आने जाने वाले लोगों से जानकारी ली । लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

14 सीसीटीवी कैमरों की नजर में हैं अतीक के बेटे
अतीक अहमद के पांचवें नम्बर के बालिग हो चुके एहजम और नाबालिग अबान हटवा स्थित जिस मकान में रह रहे हैं उसमें 14 सीसीटीवी कैमरों का क्लोज सिक्योरिटी कंट्रोल बनाया गया है। इसकी निगरानी में अतीक़ अहमद के दोनों लड़के और उनके परिजन ही नहीं हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।

वहीं पुलिस का कहना है कि यह कैमरे मकान मालिक अरसद द्वारा लगवाये गये हैं। अतीक अहमद के दोनों छोटे बेटों को उनकी बुआ परवीन कुरैसी ने पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा गांव में रखा है। क्योकि परवीन कुरैसी करैली थाना क्षेत्र के जिस मकान में किरायेदार थी । उसके मकान मालिक ने माफिया अतीक़ अहमद के बेटों को रखने से मना कर दिया था। ऐसी स्थिति में अब अहजम और अबान अतीक अहमद के छोटे भाई असरफ के साढू अरसद के घर हटवा गांव में रह रहे हैं।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...