25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराजनीति'सरकारी अफसरों का काम रथ यात्रा निकालना नहीं है', पीएम मोदी को...

‘सरकारी अफसरों का काम रथ यात्रा निकालना नहीं है’, पीएम मोदी को ये क्या नसीहत दे रहे खरगे?

Published on

नई दिल्ली

देश में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को घेरना शुरू कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे अपने पत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘सरकारी अफसरों और फौजियों को प्रचार में लगाना ठीक नहीं है। मोदी सरकार ने आदेश दिया है कि संयुक्त सचिव, उप निदेशक, उप सचिव जो भी अफसर ज़िले में होंगे वे रथ प्रभारी बनेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने पहली बार देखा कि किसी कार्यक्रम के लिए अफसरों का इस्तेमाल हो रहा है, हम इसकी निंदा करते हैं, इसलिए इस संबंध में मैंने पत्र लिखा है।’

खरगे ने कहा, ‘मोदी सरकार हमेशा सिर्फ प्रचार में ही लगी रहती है। जब उनके खिलाफ देश में एक माहौल बन रहा है, तब उन्होंने एक आदेश निकाला है कि अफसर, अब उनकी सरकार के प्रचार के लिए ‘रथ प्रभारी’ बनेंगे। अब वो सरकारी काम छोड़ कर सरकार की रथ यात्रा निकालेंगे। इससे पहले फौजियों को भी आदेश दे दिया है कि जब वो छुट्टी पर घर जाए तो सरकारी योजनाओं का प्रचार करें। जब हमारे जांबाज फौजी अपने घर जाते हैं तो परिवार के साथ रहते हैं, आराम करते हैं, अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं।’

खरगे ने कहा, ‘सरकारी अफ़सरों का काम रथ यात्रा निकालना नहीं है, फौजी का काम सरकार का प्रचार करना नहीं है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि अफसरों और फौजियों का इस तरह से कोई सरकार प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रही है। अपनी योजनाओं के प्रचार के लिए फौजियों और अफसरों का इस्तेमाल मत कीजिए। भाजपा ये सब करवा कर देश को कमजोर कर रही है, लोकतांत्रिक सिस्टम को खत्म कर रही है। इसीलिए हमने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखा है और इन आदेशों को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया है।’

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...