13 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सूर्या...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सूर्या को मिली कप्तानी

Published on

दिल्ली

वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। विशाखापत्तनम में 23 नवंबर से शुरू होने जा रही पांच मैच की टी-20 सीरीज के लिए सोमवार देर रात भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया गया। इस सीरीज में वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे अधिकतर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। सूर्यकुमार यादव कप्तानी करेंगे तो उपकप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को मिली है। आखिरी के दो मुकाबलों में टीम के साथ जुड़ने वाले श्रेयस अय्यर बाद में उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ऐसा है भारतीय स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार

कब और कहां-कहां होंगे मैच?
सीरीज का पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। 26 नवंबर को दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम में होगा। तीसरे मुकाबले के लिए साउथ इंडिया से नॉर्थ ईस्ट इंडिया की तरह टीम आएगी। गुवाहाटी में तीसरा मैच होगा। चौथा मैच रायपुर में 1 दिसंबर को तो आखिरी और पांचवां टी-20 इंटरनेशनल बेंगलुरु में खेला जाएगा।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...