10.3 C
London
Wednesday, June 10, 2026
HomeUncategorizedबेटे संग बाबा महाकाल के दर पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता, चांदी...

बेटे संग बाबा महाकाल के दर पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता, चांदी द्वार से दर्शन कर चढ़ाया जल

Published on

विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में कई फिल्मी हस्तियां अपनी मनोकामना को लेकर आती हैं और यहां बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर उनका धन्यवाद भी करती हैं। हाल ही एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और बेटे यशवर्धन महाकाल के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने वहां बाबा महाकाल के दर पर शीश नवाया और फिर पूजा करने के बाद मनोकामना मांगी। गोविंदा की पत्नी और बेटे ने वहां ध्यान भी लगाया। लेकिन गोविंदा कहीं साथ नजर नहीं आए।

उनकी पूजा-अर्चना पंडित रमन त्रिवेदी द्वारा सम्पन्न करवाई गई। Govinda की पत्नी सुनीता और बेटे यशवर्धन ने पहले अपनी मनोकामना को लेकर संकल्प लिया। चूंकि गर्भ गृह बंद था, इसलिए दोनों ने नंदी हॉल और चांदी द्वार से दर्शन किए और जल भी चढ़ाया।

बाबा महाकाल के भक्त हैं गोविंदा और परिवार
बता दें कि गोविंदा और उनका परिवार बाबा महाकाल के परम भक्त हैं। वो जब भी उज्जैन आते हैं तो बाबा महाकाल के दर पर जरूर माथा टेकते हैं।

सुनीता की पर्स के साथ मंदिर में एंट्री पर हुआ था बवाल
इस साल मई में भी सुनीता बाबा महाकाल के दर्शन के लिए गई थीं। लेकिन तब वह मदिंर के गर्भगृह में पर्स के साथ चली गई थीं, जिस पर खूब बवाल हुआ था। बाबा महाकाल के मंदिर में पर्स लेकर फोन तक पर बैन है। इस नियम के टूटने पर मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया था।

जल्द फिल्मों में एंट्री करेंगे गोविंदा के बेटे
बात करें गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की तो वह एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं और उसी के लिए खुद को ग्रूम कर रहे हैं। हालांकि बीच में कई बार यशवर्धन के लॉन्च की खबरें आई हैं, पर अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...