16.5 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeराजनीतिनए मुख्य सचिव को लेकर आखिर झगड़ा क्या है... सुप्रीम कोर्ट में...

नए मुख्य सचिव को लेकर आखिर झगड़ा क्या है… सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, क्या केजरीवाल और LG के बीच बनेगी बात

Published on

नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली में नए मुख्य सचिव को लेकर आखिर झगड़ा क्या है? वर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार इसी महीने रिटायर होने वाले हैं और अगला मुख्य सचिव कौन होगा इसको लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच खींचतान बढ़ गई है। मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया है। दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि बिना उसकी सहमति के बिना केंद्र सरकार नरेश कुमार को सेवा विस्तार या नए चीफ सेक्रेटरी पर फैसला न हो। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर जब सुनवाई हुई तब चीफ जस्टिस की ओर से कहा गया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और सीएम अरविंद केजरीवाल मिलते क्यों नहीं।

24 नवंबर को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी की नियुक्ति हमेशा करती है। इस पर केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सेवा विधेयक का जिक्र करते हुए ‘आक्षेपित संशोधन से पहले भी’ ये नियुक्तियां की थीं। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की ओर से यह कहा गया कि दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्र नामों का एक पैनल क्यों नहीं बनाते। साथ ही कहा कि अंतिम विकल्प आपके पैनल में से होगा। इस बात के साथ सुनवाई की तारीख 28 नवंबर को दे दी।

मंगलवार 28 नवंबर को जब सुनवाई हुई इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार यह योजना बना रही है कि दिल्ली के मौजूदा मुख्य सचिव नरेश कुमार का कार्यकाल बढ़ाया जाए। इस पर दिल्ली सरकार की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने विरोध करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की सहमति के बिना ही चीफ सेक्रेटरी के कार्यकाल को बढ़ाने की यह कोशिश है और यह विस्तार सही और वैध नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस पर केंद्र से सवाल पूछा कि क्या आप एक ही शख्स पर अटके हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने केंद्र से कहा है कि वह बताए कि किस प्रावधान और आधार पर मौजूदा मुख्य सचिव के कार्यकाल को बढ़ाने की बात कही गई। चीफ जस्टिस ने कहा कि हमें बताएं कि किस ग्राउंड पर कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है और किस पावर से कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम आपके निर्देश पर रोक नहीं लगा रहे हैं, लेकिन आप हमें बुधवार तक बताएं इस सवाल का जवाब बताएं।

Latest articles

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...