10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यनीतीश के मास्टर स्ट्रोक से राबड़ी आवास में खामोशी! महिला आरक्षण बिल...

नीतीश के मास्टर स्ट्रोक से राबड़ी आवास में खामोशी! महिला आरक्षण बिल पर लालू-तेजस्वी ने साधी चुप्पी

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मास्टर स्ट्रोक से राबड़ी आवास में खामोशी है। देश के बड़े मसले पर पत्रकारों को बुला-बुलाकर बयान देने वाले लालू यादव और तेजस्वी यादव महिला आरक्षण बिल पर खामोश हैं। सिर्फ राबड़ी देवी के सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट किए जा रहे हैं। जिससे पार्टी का स्टैंड कुछ-कुछ क्लियर हो रहा है। नीतीश कुमार ने खुले तौर पर केंद्र की मोदी सरकार के महिला आरक्षण बिल का समर्थन कर दिया है। जबकि 27 सालों तक महिला आरक्षण बिल को पास होने से रोकने में लालू यादव अहम भूमिका निभाए। एक बार तो सदन में लालू यादव के पार्टी से सांसद रहे सुरेंद्र यादव बिल तक फाड़ चुके हैं। इसी बिल पर 2010 में तत्कालीन मनमोहन सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी तक लालू यादव दे चुके हैं।

लालू-तेजस्वी ने साधी चुप्पी
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश हो चुका है। मोदी सरकार इसे ऐतिहासिक बता रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका समर्थन किया है। मगर सबसे ज्यादा खामोशी राबड़ी आवास में है। लालू परिवार से महिला आरक्षण बिल पर सिर्फ राबड़ी देवी का सोशल मीडिया अकाउंट कुछ-कुछ बोल रहा है। मगर उसमें भी सीधा-सीधा विरोध नजर नहीं आ रहा है बल्कि आलोचना के भाव नजर आ रहे हैं। जबकि लालू यादव कहते रहे हैं कि उनकी लाश पर संसद से महिला आरक्षण बिल पास होगा। 2010 में तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार ने महिला आरक्षण बिल संसद में पेश किया तो लालू यादव ने सरकार से समर्थन वापस लेने तक का एलान कर दिया।

लालू के सामने फिर महिला आरक्षण बिल
13 साल बाद लालू यादव के सामने एक बार फिर घूमकर महिला आरक्षण बिल आ गया। इस बार हालात पहले से जुदा है। लोकसभा में लालू की पार्टी का एक भी सांसद नहीं है। बिहार की सत्ता में नीतीश कुमार ने लालू यादव को भागीदारी दी है। लालू परिवार को कुर्सी से ज्यादा जरूरत सत्ता में भागीदारी की है। लिहाजा राबड़ी आवास में खामोशी है। इस मसले पर न तो लालू यादव कुछ बोल रहे हैं और ना ही तेजस्वी यादव।

जब टॉप लेवल से ही कोई बोलने को तैयार नहीं है तो विधायक से लेकर मंत्री तक ने खामोशी साध ली है। कैबिनेट की बैठक में आए मंत्री रमानंद यादव को जब पत्रकारों ने घेरा तो किसी तरह वहां निकलने की जुगाड़ में लग गए। वो सिर्फ इतना ही बोल पाए कि पार्टी के स्टैंड को प्रवक्ता बताएंगे। वो इस मसले पर कुछ नहीं बोलेंगे।

वहीं, केंद्र सरकार के महिला आरक्षण बिल का समर्थन करने में जेडीयू ने तनिक भी देर नहीं की। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी संसद में इस बिल का बिना शर्त समर्थन करेगी। नीतीश कुमार के इस दांव से लालू यादव और तेजस्वी हैरान हैं। हाल ही में नीतीश कुमार की जी-20 की मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी। वैसे, भी नीतीश कुमार अपने यू-टर्न को जस्टीफाई करते रहे हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...