11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यसोते हुए मजदूरों को मार डालता था 'हथौड़ा मैन', ऐसे दबोचा गया...

सोते हुए मजदूरों को मार डालता था ‘हथौड़ा मैन’, ऐसे दबोचा गया सीरियल किलर

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने 10 दिनों के भीतर लगातार तीन हत्याओं में शामिल एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि आरोपी ने केवल एक मोबाइल फोन और कुछ रुपयों के लिए अपराध को अंजाम दिया। आरोपी लोहे की रॉड, लकड़ी के हथौड़े और अन्य औजारों से मजदूरों और नाइट गार्डस को निशाना बनाता था। सीरियल किलर की पहचान शिवचंद पासवान उर्फ भोलवा के रूप में हुई है। आरोपी ने 30 अप्रैल से 8 मई के बीच अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर इलाके में अपराध को अंजाम दिया। तीनों हत्याओं के तौर-तरीके एक जैसे थे। आरोपी ने मजदूरों पर लकड़ी के हथौड़े या लोहे की छड़ से हमला किया था।

एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि चूंकि तीनों हत्याओं के पैटर्न एक जैसे थे और हमले में घायल व्यक्ति अभी भी अस्पताल में है, इसलिए जांच में उसकी मदद नहीं मिली। हमने कोल्हुआ पैगंबरपुर इलाके में सिविल ड्रेस में कुछ पुलिसकर्मियों को तैनात किया और पता चला है कि एक महिला सस्ते दामों पर मोबाइल फोन बेच रही थी। कई लोगों ने मोबाइल फोन खरीदे और उनमें से एक को स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया। जब हमने मोबाइल फोन की डिटेल की जांच की तो पता चला कि फोन कुछ दिनों पहले मारे गए मजदूरों में से एक का है। उन्होंने आगे कहा, मोबाइल खरीदार ने उसे बेचने वाली महिला की पहचान बताई। जब हमने महिला से पूछताछ की, तो उसने खुलासा किया कि वह भोलवा नाम के व्यक्ति से मोबाइल खरीदती थी। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...