15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलप्रखर चतुर्वेदी ने फाइनल में ठोके नाबाद 404 रन, तोड़ा युवराज का...

प्रखर चतुर्वेदी ने फाइनल में ठोके नाबाद 404 रन, तोड़ा युवराज का 25 साल पुराना रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

उभरते सितारे प्रखर चतुर्वेदी ने कूच बिहार ट्रॉफी में नाबाद 404 रन बनाते हुए रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दिया। मुंबई के खिलाफ फाइनल में प्रखर चतुर्वेदी की इस ऐतिहासिक पारी के बूते कर्नाटक चैंपियनशिप भी जीतने में कामयाब रहा। कूच बिहार ट्रॉफी भारत का प्रतिष्ठित अंडर-19 डोमेस्टिक टूर्नामेंट है, जिसके फाइनल में आजतक कभी किसी बल्लेबाज ने 400 रन का आंकड़ा पार नहीं किया था। साथ ही, उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और टूर्नामेंट में कुल मिलाकर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की सूची में नंबर 2 पर आ गए। 2011-12 सीजन में असम के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए विजय जॉल का नाबाद 451 रन टूर्नामेंट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। प्रखर चतुर्वेदी ने फाइनल में 638 गेंद में नाबाद 404 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 46 चौके और तीन छक्के निकले।

युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा
शिवमोग्गा में खेले गए फाइनल में मुंबई की पहली पारी की बढ़त के आधार पर 380 रन के जवाब में चतुर्वेदी के नाबाद 404 रन की बदौलत कर्नाटक ने 8 विकेट पर 890 रन बनाकर जीत हासिल की। कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल मैच में पिछला सर्वोच्च स्कोर युवराज का था, जो दिसंबर 1999 में बना था, जब उन्होंने बिहार की टीम पर पंजाब की जीत (पहली पारी की बढ़त पर) में 358 रन बनाए थे, जिसमें एमएस धोनी भी शामिल थे।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...