17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedपूनम पांडेय का मौत से 3 दिन पहले का पोस्ट, राम मंदिर...

पूनम पांडेय का मौत से 3 दिन पहले का पोस्ट, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद बांटी थीं मूर्तियां

Published on

मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडेय की अचानक मौत से हर किसी को शॉक लगा है। 2 फरवरी को पूनम पांडेय की सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबर आई, जिसकी पुष्टि उनके मैनेजर ने भी की। हर कोई हैरान है कि आखिर यह सब कैसे एकदम अचानक से हो गया। फैंस बुरी तरह सदमे में हैं। एक-दो महीने पहले ही पूनम पांडेय को जब पपाराजी ने स्पॉट किया था, तो वह एकदम ठीक थीं। यही नहीं, 3 दिन पहले तक भी वह ठीक थीं, गोवा में एक इवेंट में शामिल हुई थीं।

32 वर्षीय Poonam Pandey का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी उसी दिन का है। उन्होंने तीन दिन पहले यानी 30-31 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह गोवा में नजर आ रही थीं। वीडियो में वह एकदम अच्छी-खासी और ठीक नजर आ रही थीं।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद बांटी थीं भगवान काम की मूर्तियां
यही नहीं, हफ्तेभर पहले ही पूनम ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पपाराजी को गरीबों को श्रीराम की मूर्तियां बांटी थीं। उन्होंने 24 जनवरी को भगवान राम की मूर्तियां बांटते हुए प्राण प्रतिष्ठा पर खुशी जताई थी। पूनम पांडेय ने कहा था कि ऐसा लग रहा है जैसे भगवान राम वनवास के बाद अयोध्या लौट आए हैं।

मौत से 3 दिन पहले गोवा का वीडियो किया था शेयर
पूनम पांडेय ने वीडियो शेयर कर लिखा था, ‘वाइट एंड ब्लैक, यिन एंड यैंग जो मेरी लाइफ को बैलेंस करते हैं।’ वीडियो में पूनम पांडेय कैमरे की ओर स्माइल करते नजर आ रही हैं। वहीं इससे एक हफ्ते पहले उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। कहने का मतलब है कि पूनम पांडेय ने कहीं भी अपनी हेल्थ या किसी बीमारी को लेकर फैंस के साथ कुछ शेयर नहीं किया। और अब जब अचानक से सर्वाइकल कैंसर के कारण उनकी मौत की खबर आई, तो लोग शॉक में हैं।

फैंस सदमे में, नहीं कर पा रहे यकीन
पूनम पांडेय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें बताया गया कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर से हो गई है। यह पोस्ट फैंस के कमेंट्स से भरा पड़ा है। वो सदमे में हैं और पूछ रहे हैं कि कहीं यह फेक तो नहीं? कहीं पूनम पांडेय का अकाउंट हैक तो नहीं हो गया? लेकिन एक्ट्रेस के मैनेजर ने ‘न्यूज18’ को कन्फर्म किया कि पूनम पांडेय का निधन गुरुवार, 1 फरवरी की रात हो गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...