18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के रडार पर मोहल्ला क्लीनिक, एक सप्ताह में...

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के रडार पर मोहल्ला क्लीनिक, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट; भ्रष्टाचार पाए जाने पर होगी कार्रवाई

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह शपथ लेने के एक दिन बाद पूरे एक्शन में नजर आ रहे हैं। पंकज सिंह के रडार पर सबसे पहले आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा चलाई गई मोहल्ला क्लीनिक योजना है। जिसको लेकर केजरीवाल सरकार ने बड़े दावे किए थे। अब उसी योजना के ऊपर पंकज सिंह की नजर बनी हुई। इसके लेकर उन्होंने विभाग के विशेष सचिव को निर्देश दिया है कि वो दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों को लेकर एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करें। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया कि अगर कोई भ्रष्टाचार या खामियां पाई जाती हैं तो सख्त कार्रवाई की जाए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सिंह ने कहा कि मैंने मोहल्ला क्लीनिकों पर एक बैठक की और विशेष सचिव स्वास्थ्य तथा अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि कितने मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं, उनमें से कितने दिल्ली सरकार की जमीन पर हैं और कितने किराए पर चल रहे हैं? क्या डॉक्टर आकर काम करते हैं। अगर वे नहीं आते हैं, तो बिल कैसे बनाए जाते हैं?

स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि 30-40 प्रतिशत मोहल्ला क्लीनिक कभी भी जनता के लिए नहीं खुलते। अगर हमें कोई खामियां और भ्रष्टाचार मिलता है, तो कार्रवाई की जाएगी और संबंधित व्यक्ति पर आरोप लगाया जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने मंत्री के तौर पर मोहल्ला क्लीनिकों की जांच शुरू की है, सिंह ने कहा कि हां, आप निश्चित तौर पर ऐसा कह सकते हैं। यह एक जांच है और कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि वे मोहल्ला क्लीनिकों का नाम बदलकर आयुष आरोग्य मंदिर रखेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सरकारी जमीन पर बने सभी क्लीनिकों को उन्नत और विकसित करेंगे और उन्हें आयुर्वेद और डेकेयर सिस्टम जैसी सुविधाओं से बेहतर बनाएंगे। हम इसमें निवेश करेंगे, जिससे राजस्व को फायदा हो। सिंह ने कहा कि दिल्ली में आने वाले 100 दिनों में बड़ा बदलाव और विकास देखने को मिलेगा।

सिंह शनिवार को राव तुला राम अस्पताल का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टरों से भी मिलूंगा और मौजूदा स्थिति तथा अस्पताल में उनके सामने आ रही समस्याओं को समझूंगा। मैंने निर्माणाधीन अस्पतालों तथा अन्य लंबित परियोजनाओं पर स्थिति रिपोर्ट भी मांगी है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...