15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीय920 करोड़ में बनी प्रगति मैदान टनल का हुआ कबाड़ा, 18 महीने...

920 करोड़ में बनी प्रगति मैदान टनल का हुआ कबाड़ा, 18 महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था उद्घाटन

Published on

नई दिल्ली

19 जून 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धूमधाम से जिस प्रगति मैदान टनल रोड का उद्घाटन किया था, उसका महज डेढ़ साल में ही बुरा हाल हो गया है। करीब 920 करोड़ रुपये खर्च करके बनाई गई इस रोड के कई हिस्सों में दीवारों और छतों से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इससे न केवल टनल में लगाया गया आर्ट वर्क खराब होने लगा है, बल्कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा भी बढ़ गया है। टनल के कुछ हिस्से में गाड़ियों की छत पर भी पानी की बूंदे टपक रही हैं।

पानी का रिसाव, टू व्हीलर के स्लिप होने का खतरा
टनल के अंदर रोड के बीचोंबीच एक बड़े हिस्से में मोबाइल नेटवर्क न आने की समस्या को लेकर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पहले ही अपनी चिंता जाहिर कर चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से पानी के रिसाव में बढ़ोतरी होने के कारण टनल रोड में ड्राइविंग करना भी काफी असुरक्षित हो गया है। खासकर टू वीलर सवारों के स्लिप होकर गिरने का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि टनल रोड में गाड़ियां बहुत तेज रफ्तार से गुजतती हैं। टनल में कुछ जगहों पर तो इतना अधिक जलभराव हो गया है कि गाड़ियों के गुजरते वक्त सड़क पर भरा पानी चारों तरफ उछल जाता है। इस पानी को पंप आउट करने के अलावा मैनुअल तरीके से भी पानी निकालने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन उसके बाद भी समस्या दूर नहीं हो रही है। टनल की दीवारों के किनारे जहां पानी भरा है, वहां पर लोग दूर से गुजरें, इसके लिए कहीं-कहीं पर सड़क के बीचोंबीच बोलार्ड भी रख दिए गए हैं। इससे टनल में एक्सिडेंट का खतरा और बढ़ गया है।

दोनों तरफ बनाई गईं नालियां लबालब
सबसे खतरनाक स्थिति मथुरा रोड से मुख्य टनल रोड में प्रवेश करने वाले अंडरपास की है। यहां ब्लाइंड कर्व के आगे ही बड़ी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है। तेज रफ्तार में आ रहे वाहन चालकों की नजर जैसे ही सड़क पर भरे पानी पर जाती है, तो उससे बचने के लिए वो अचानक गाड़ी को दायीं ओर मोड़ते हैं या स्पीड स्लो कर देते हैं। यहां तैनात गार्डों ने बताया कि इसी चक्कर में यहां कई बार गाड़ियां टकरा भी जाती हैं। यहां इतना अधिक पानी आने लगा है कि रोड के दोनों तरफ बनाई गई नालियां भी लबालब भरी रहने लगी हैं और दीवारों में सीलन आने लगी है।

आर्ट वर्क भी हो रहा खराब
टनल के जिस हिस्से में पानी का रिसाव नहीं हो रहा है वहां आर्ट वर्क भी खराब हो रहा है। इसके अलावा वो जगह ड्राइविंग के लिए और भी ज्यादा असुरक्षित हो गया है। गाड़ियों के गीले टायरों की वजह से यहां भी सड़क हल्की गीली हो गई है और टनल के अंदर उड़ने वाली धूल मिट्टी उस पर जमा होने से सड़क चिकनी और फिसलन भरी हो गई है। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की एक टीम ने यहां का दौरा भी किया। अधिकारियों ने बताया कि यमुना से सटी इस टनल रोड के आस-पास ग्राउंड वॉटर लेवल बढ़ने की वजह से टनल के निचले हिस्सों में पानी का रिसाव बढ़ गया है। इससे निपटने के लिए पंप लगाकर और मैनुअल तरीके से भी पानी को निकाला जा रहा है। साथ ही कुछ अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं, जिससे स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...