18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराजनीतिश्वेत पत्र पर वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- हमारे लिए देश पहले,...

श्वेत पत्र पर वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- हमारे लिए देश पहले, UPA के लिए फैमिली फर्स्ट

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर पेश किए गए श्वेत पत्र पर चर्चा हुई. सीतारमण ने ‘भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र’ पर चर्चा के दौरान कहा कि अर्थव्‍यवस्‍था पर सही जानकारी के लिए श्‍वेत पत्र लेकर आए हैं. उन्होंने कहा कि यह सदन भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत के लोगों के जीवन पर इसके प्रभाव पर श्वेत पत्र पर विचार करेगा. निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारे लिए देश सबसे पहले आता है. यही वजह है कि हमारे बीते दस साल में देश की अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत हुई कि आज ये विश्व की पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था है. सीतारमण ने कहा कि यूपीए ने फैमिली फर्स्ट नीति रखकर अर्थव्यवस्था को बदहाल कर डाला. उनके लिए फैमिली फर्स्ट है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार ने देश को सबसे पहले रखा. हमने सही नीयत के साथ काम किया. नीयत और नियम सही हो तो परिणाम अच्‍छे आते हैं. यही वजह है कि आज देश की आर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है.

उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, कोल स्कैम, एनपीए, कोल ब्लॉक एलोकेशन जैसे मुद्दों के जरिए यूपीए सरकार पर निशाना साधा. यूपीए ने कोयले को राख बना दिया था लेकिन मोदी सरकार ने अपने तप से कोयले को हीरा बना दिया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में भारतीय अर्थव्यवस्था पर 59 पेज का श्वेत पत्र पेश किया था.

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने शुक्रवार को सरकार की ओर से लाए गए श्वेत पत्र को ‘राजनीतिक घोषणा पत्र’ बताया. कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, “मुझे ये श्वेत पत्र हास्यास्पद लगता है. मनमोहन सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाकर मौजूदा भाजपा सरकार सारा श्रेय ले रही है. चंद्रयान तक को मनमोहन सरकार ने मंजूरी दी थी. खाद्य सुरक्षा बिल मनमोहन सिंह ने पास किया था.

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...