19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलपथुम निसांका ने रचा इतिहास, श्रीलंका के लिए ODI में दोहरा शतक...

पथुम निसांका ने रचा इतिहास, श्रीलंका के लिए ODI में दोहरा शतक लगाने वाले बने पहले बल्लेबाज

Published on

नई दिल्ली:

श्रीलंका के स्टार ओपनर पथुम निसांका ने इतिहास रच दिया। वह श्रीलंका की ओर से वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल, आज यानी 9 फरवरी को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पल्लेकले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका के ओपनर ने रिकॉर्ड बुक को तहस नहस कर दिया। वह श्रीलंका के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

पथुम निसंका ने ठोका दोहरा शतक
25 साल के श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका ने 139 गेंद का सामना कर 151 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 210 रन ठोके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। उन्होंने श्रीलंका के लिए वनडे में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बना डाला। इससे पहले यह स्कोर श्रीलंका के दिग्गज ओपनर सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2000 में भारत के खिलाफ 189 रन ठोके थे

वनडे में श्रीलंका के लिए सबसे बड़े स्कोर
पथुम निसांका- 210 (नाबाद), v अफगानिस्तान, 2024
सनथ जयसूर्या-189, V भारत, 2000
उपुल थरंगा-174 नाबाद, v भारत, 2013

रोहित शर्मा ने जड़े हैं वनडे में सबसे ज्यादा दोहरे शतक
वैसे तो भारत के सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहला दोहरा शतक था। लेकिन वनडे में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 3 बार एकदिवसीय क्रिकेट में डबल सेंचुरी ठोकी है। भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, ईशान किशन और शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...