16.5 C
London
Saturday, May 30, 2026
HomeUncategorizedएक्टर मिथुन चक्रवर्ती को बेचैनी और सीने में तेज दर्द, अस्पताल में...

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को बेचैनी और सीने में तेज दर्द, अस्पताल में एडमिट

Published on

एक्टर-पॉलिटिशयन मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मिथुन को कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. सोर्स के मुताबिक, एक्टर को सीने में दर्द उठा और बेचेनी महसूस हुई. इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फैंस उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं.

मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं. शनिवार सुबह यानी 10 फरवरी को अचानक उनके सीने में दर्द उठा. हल्की-हल्की बेचैनी भी महसूस हो रही थी. तबीयत बिगड़ने से पहले उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. हॉस्पिटल में उनका इलाज किया जा रहा है. फिलहाल उनकी तबीयत कैसी है. इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पद्म भूषण मिलने के बाद उन्होंने खुशी जताते हुए कहा था कि ‘ये पुरस्कार पाकर खुश हूं. मैं सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. मैंने कभी किसी से अपने लिये कुछ नहीं मांगा. बिना मांगे कुछ पाने की बेहद खुशी महसूस हो रही है. ये बहुत अद्भुत और अलग एहसास है. मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लग रहा है.’

‘इतना प्यार और सम्मान देने के लिए सभी को थैंक्यू. मैं इस अवॉर्ड को अपने फैंस को डेडिकेट कर रहा हूं. ये अवॉर्ड दुनियाभर में मौजूद मेरे उन फैंस के लिए है, जिन्होंने मुझे निस्वार्थ प्यार दिया. मेरा ये पुरस्कार सभी शुभचिंतकों को जाता है.’

कश्मीर फाइल्स के लिए मिला अवॉर्ड
वर्कफ्रंट की बात करें, तो 2023 में मिथुन को सुमन घोष की सुपरहिट बंगाली फिल्म Kabuliwala में देखा गया था. वहीं 2022 में उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में रिटायर्ड IAS का रोल अदा करने के लिए उन्होंने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ‘फिल्मफेयर अवॉर्ड’ से भी नवाजा गया था.

मिथुन हिंदी सिनेमा के वो दिग्गज कलाकार हैं, जिन्हें डिस्को डांसर के तौर पर भी जाना जाता है. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने ‘परिवार’, ‘मेरा यार मेरा दुश्मन’, ‘बात बन जाये’ और ‘दीवाना तेरे नाम’ का जैसी लगभग 350 फिल्मों में काम किया है. बेहतरीन फिल्मों के अलावा उन्होंने कई टेलीविजन सीरीज और डांस शोज भी जज किया हैं. मिथुन हॉस्पिटल में एडमिट हैं. ये जानने के बाद उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं. उम्मीद है कि वो जल्द ही ठीक होकर फैंस के सामने होंगे.

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...