17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययात्री ने खोल दिया Flight का इमरजेंसी डोर, विमान में अचानक मची...

यात्री ने खोल दिया Flight का इमरजेंसी डोर, विमान में अचानक मची अफरातफरी

Published on

नई दिल्ली,

कई बार विमानों में उड़ान के दौरान कुछ खास यात्रियों की बेवकूफी की वजह से कुछ ऐसा हो जाता है कि बाकी लोगों की जान पर बन आती है. ऐसे कई मामले आते रहे हैं. ताजा मामला थाईलैंड का है. यहां चियांग माई हवाई अड्डे पर उड़ान भरने से पहले एक यात्री ने आपातकालीन निकास द्वार खोल दिया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बुधवार रात को हुई, जिससे फ्लाइट की इन्फ़्लैटेबल स्लाइड सक्रिय हो गई, जिससे टेकऑफ में देरी हुई.

कनाडाई व्यक्ति को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया. यात्री के वकील ने दावा किया कि उसने हैलुसिनेशन के चलते विमान का दरवाज़ा खोला. वकील ने कहा कि लोग सीटों पर बैठने के लिए उसके पीछे आ रहे थे जिससे उसे मतिभ्रम (Hallucination) हुआ और उसने इमरजेंसी एग्जिट खोल दिया.

घटना की पुष्टि करते हुए, चियांग माई हवाईअड्डे के निदेशक रोनाकोर्न चालेर्मसेन्याकोर्न ने कहा कि घटना के बाद विमान टर्मिनल पर लौट आया और तकनीशियनों द्वारा सुरक्षा निरीक्षण करने के बाद आखिरकार रवाना हो गया. चालेर्मसेन्याकोर्न ने कहा कि घटना के कारण हवाईअड्डे पर एक दर्जन से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं.

एक यात्री अनन्या तियांगते ने कहा कि जैसे ही व्यक्ति ने इमरजेंसी एग्जिट खोला, विमान के अंदर अफरा-तफरी मच गई. क्या होता अगर हम समुद्र तल से 30,000 फीट ऊपर होते? बता दें कि पिछले महीने, मेक्सिको में एक व्यक्ति को विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने और विंग पर चलने के बाद गिरफ्तार किया गया था. कुछ समय पहले ब्राजील से ऐसी ही घटना सामने आई थी. यहां एक विमान का कार्गो डोर बीच हवा में खुल गया. उसी का एक वीडियो एक यात्री ने रिकॉर्ड कर लिया और ये ऑनलाइन वायरल हो गया.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...