12.8 C
London
Thursday, April 9, 2026
Homeराज्यबिहार में अब शुरू हुआ असली'खेला', आनंद मोहन के बेटे की शिकायत...

बिहार में अब शुरू हुआ असली’खेला’, आनंद मोहन के बेटे की शिकायत पर तेजस्वी आवास पहुंची पटना पुलिस

Published on

पटना

फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में सियासी हलचल तेज है। राजनीतिक गहमागहमी के बीच तेजस्वी यादव के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि पूरे इलाके को छावनी में तब्दिल कर दिया गया है। मौके पर पटना एसडीएम, सिटी एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। वहीं जब सिटी एसपी से इसको लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कार्रवाई हो जाने दीजिए, तब बताएंगे। इधर, पुलिस प्रशासन की टीम पहुंचने की खबर तेजस्वी यादव के पास पहुंची तो वे आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह और शक्ति यादव के साथ आवास के बाहर आए और पुलिस अधिकारियों से बात की। हालांकि क्या बात हुई, उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

बाद में पुलिस-प्रशासन की टीम ने तेजस्वी यादव आवास के बाहर बेरिकेडिंग कर दी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर आरजेडी कार्यकर्ता नाराज हैं। रह-रहकर मौके पर नारेबाजी भी हो रही है। कार्यकर्ता लालू यादव जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले आरजेडी कार्यकर्ता बहुत खुश थे। लेकिन जब बड़ी संख्या में पुलिस की टीम वहां पहुंची तो नाराज हो गए और नारेबाजी करने लगे।

क्यों पहुंची पुलिस टीम?
अब सवाल उठ रहा है कि सियासी गहमागहमी के बीच पटना पुलिस की टीम आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आवास पर क्यों पहुंची? फिलहाल इस सवाल का जवाब देने को कोई तैयार नहीं हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि आरजेडी विधायकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस पहुंची है। पटना पुलिस से शिकायत की गई है कि तेजस्वी यादव ने जबरन विधायकों को अपने आवास में बंदी बनाकर रखा है। चेतन आनंद के छोटे भाई ने पटना पुलिस से शिकायत की है कि तेजस्वी यादव ने उनके बड़े भाई चेतन आनंद को हाउस अरेस्ट किया है।बता दें कि आरजेडी विधानमंडल की बैठक शनिवार को हुई थी। बैठक के बाद से ही आरजेडी के तमाम विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास में रखा गया है। बीजेपी और जेडीयू के नेता नजरबंद करने का आरोप लगा रहे हैं। आरजेडी विधायक शनिवार से ही तेजस्वी यादव के आवास में हैं।

Latest articles

जैतो में 31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात; सीएम मान का ऐलान- बेअदबी के दोषियों को होगी उम्रकैद

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जैतो शहर में...

पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान की होगी गिरदावरी

सीएम मान ने बेअदबी पर नए कानून और मुफ्त बिजली का बताया फॉर्मूला चंडीगढ़। पंजाब...

बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने और मस्तिष्क विकास के लिए प्रदेश में आज से शुरू होगा ‘पोषण पखवाड़ा’

भोपाल। मप्र सरकार ने छोटे बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत को कम करने...

मीनाल गेट पर भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी से घर लौट रहे बीएचईएल कर्मी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित मीनाल गेट पर मंगलवार और बुधवार...

More like this

जैतो में 31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात; सीएम मान का ऐलान- बेअदबी के दोषियों को होगी उम्रकैद

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जैतो शहर में...

पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान की होगी गिरदावरी

सीएम मान ने बेअदबी पर नए कानून और मुफ्त बिजली का बताया फॉर्मूला चंडीगढ़। पंजाब...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की, ‘माता कौशल्या के राम’ की बेल मेटल कलाकृति

नई दिल्ली। विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।...