18.5 C
London
Wednesday, July 2, 2025
Homeराज्यका संजय! काहे कहत रहअ लालू यादव मुर्दाबाद.. नीतीश के MLC को...

का संजय! काहे कहत रहअ लालू यादव मुर्दाबाद.. नीतीश के MLC को जब राबड़ी देवी ने पकड़ा

Published on

पटना

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जेडीयू एमएलसी संजय सिंह को कार पोर्टिको में ‘धर’ लिया। दरअसल, विधान परिषद की कार्यवाही के बाद एक-एक कर विधान पार्षद अपनी गाड़ियों का इंतजार कर रहे थे। राबड़ी देवी भी सदन के बाहर गेट पर खड़ी थीं। वहां पर बहुत से एमएलए-एमएलसी अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी उनकी नजर जेडीयू एमएलसी संजय सिंह पर पड़ गई। इसके बाद सदन के भीतर जो कुछ हुआ था, उसे लेकर राबड़ी देवी ने सवालों की बौछार कर दीं।

राबड़ी देवी ने JDU MLC संजय सिंह को हड़काया
बिहार विधान परिषद की कार्यवाही खत्म होने के बाद राबड़ी देवी पोर्टिको में अपनी कार का इंतजार कर रही थीं। तभी उनकी नजर जेडीयू के एमएलसी संजय सिंह पर पड़ गई। इसके बाद तमतमाए राबड़ी देवी ने भोजपुरी में कहा कि ‘का संजय! काहे कहत रहअ लालू यादव मुर्दाबाद। काहे कहत बाड़अ लालू यादव मुर्दाबाद। समय आएगा त बताएंगे। (क्या संजय! क्यों कह रहे थे लालू यादव मुर्दाबाद? बताइए, क्यों कह रहे थे लालू यादव मुर्दाबाद? समय आएगा तो बताएंगे।) इसके बाद राबड़ी देवी अपनी कार की ओर बढ़ गई।

संजय सिंह से काफी नाराज दिखीं राबड़ी देवी
18 सेकेंड के वीडियो में राबड़ी देवी जेडीयू एमएलसी सजंय सिंह से काफी नाराज दिखीं। हालांकि, इस वीडियो में ये पता नहीं चला कि संजय सिंह ने राबड़ी देवी को क्या जवाब दिया। मगर, अनुमान लगाया जा रहा है कि संजय सिंह ने राबड़ी देवी की बातों को सुना जरूर। उन्होंने राबड़ी देवी का कोई जवाब नहीं दिया। जाते-जाते सजंय सिंह को राबड़ी देवी हड़काते हुए कार में सवार हुईं।

सदन में लालू यादव मुर्दाबाद के नारे लगाने के आरोप
भागलपुर के रहने वाले संजय सिंह ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत लोक जनशक्ति पार्टी से की थी। तब रामबिलास पासवान करीबियों में शुमार थे। पहली बार 2012 में एमएलसी बने। इसके बाद वो जेडीयू में शामिल हो गए। करीब 12 वर्षों तक जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता बने रहे। जेडीयू में संजय सिंह की पहचान एक राजपूत नेता के तौर पर की जाती है। कई बार उन्होंने लालू परिवार पर तीखा हमला किया है। इस बार सदन में लालू यादव मुर्दाबाद के नारे लगाने का आरोप राबड़ी देवी ने लगाया है।

Latest articles

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भोपालबैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल...

भेल में प्रशासनिक फेरबदल 

भेलभेल भोपाल यूनिट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है l विभागों में फेरबदल...

Fatty Liver Causes: फैटी लीवर से बचना है तो इन चीज़ों से करें परहेज़ हकीम सुलेमान ख़ान के ख़ास नुस्ख़े

Fatty Liver Causes: लिवर की बीमारियों के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...