15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीतिमेरी अमेरिका यात्रा के बारे में जानबूझकर झूठ बोला गया... राहुल गांधी...

मेरी अमेरिका यात्रा के बारे में जानबूझकर झूठ बोला गया… राहुल गांधी के बयान पर विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया ये जवाब

Published on

नई दिल्ली :

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का जिक्र करते हुए ऐसा बयान दिया, जिस पर सियासी माहौल गरम हो गया। राहुल गांधी ने लोकसभा में दावा किया कि विदेश मंत्री अपने विदेश दौरों में वहां की सरकारों से पीएम मोदी को ‘बुलाने का आग्रह’ करते हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस बयान पर अब खुद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जवाब दिया है।

‘मेरी यात्रा को लेकर बोल रहे झूठ’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे को खारिज करते हुए कहा कि वे मेरी अमेरिकी यात्रा को लेकर झूठ बोल रहे हैं। साथ ही इससे विदेश में भारत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के न्‍योते को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए लिखा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिसंबर 2024 में मेरी अमेरिका यात्रा के बारे में जानबूझकर झूठ बोला। मैं बिडेन प्रशासन के विदेश मंत्री और एनएसए से मिलने गया था। इसके अलावा हमारे महावाणिज्य दूतों की एक बैठक की अध्यक्षता भी की।

पीएम को आमंत्रित करने को लेकर कोई चर्चा नहीं
जयशंकर ने कहा कि मेरे प्रवास के दौरान, आने वाले एनएसए ने मुझसे मुलाकात की। किसी भी स्तर पर प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने के संबंध में चर्चा नहीं की गई। यह सर्वविदित है कि हमारे प्रधानमंत्री ऐसे कार्यक्रमों में भाग नहीं लेते हैं। वस्तुतः भारत का प्रतिनिधित्व सामान्यतः विशेष दूतों द्वारा किया जाता है। राहुल गांधी के झूठ का उद्देश्य राजनीतिक हो सकता है। लेकिन, वे विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं।

रिजिजू ने जताई थी आपत्ति
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदेश नीति पर संसद में कहा कि हम प्रधानमंत्री को बुलाने के न्यौते के लिए अपने विदेश मंत्री को अमेरिका नहीं भेजते। इस पर किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताते हुए कहा कि विपक्ष के नेता को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। यहां गंभीर विषय पर चर्चा चल रही है। राहुल गांधी के पास अगर इसके बारे में कोई ठोस जानकारी है, तो उसे सामने रखें।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...