19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी 553 अमृत भारत रेल स्टेशन की रखेंगे नींव, गोमती नगर...

पीएम मोदी 553 अमृत भारत रेल स्टेशन की रखेंगे नींव, गोमती नगर स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अमृत भारत योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव रखेंगे। इन कार्यों में स्टेशन की ‘रूफटॉप प्लाजा’ और ‘सिटी सेंटर’ विकसित करना शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री एक समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों में करीब 1,500 सड़कों पर ओवरब्रिज और अंडरब्रिज की नींव भी रखेंगे। यह समारोह 2,000 से अधिक रेलवे स्टेशन और कार्यक्रम स्थलों पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे शामिल
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में गोमती नगर स्टेशन (लखनऊ) का भी उद्घाटन करेंगे जिसे करीब 385 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए इस स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान की सुविधाओं को अलग-अलग कर दिया गया है। इस एयर वातानुकूलित स्टेशन में एक बड़ा सभागार, फूड कोर्ट और पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान जैसी मॉडर्न यात्री सुविधाएं हैं।

19 हजार करोड़ से रिडेवलप होंगे देशभर के स्टेशन
देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में फैले अमृत भारत स्टेशन को 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित किया जाएगा। बयान में कहा गया कि ये स्टेशन किसी शहर के दोनों छोर को जोड़ते हुए ‘सिटी सेंटर’ के रूप में काम करेंगे। ‘रूफटॉप प्लाजा’, सुंदर लैंडस्केप, बच्चों के खेलने का एरिया, फूड कोर्ट जैसी आधुनिक यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देंगे। ये स्टेशन पर्यावरण और दिव्यांग अनुकूल बनाए जाएंगे। इन इमारतों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।

1500 ओवरब्रिज-अंडरपास का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री 1,500 ओवरब्रिज और अंडरपास का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। ये 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में होंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 21,520 करोड़ रुपये है। बयान के अनुसार, ये परियोजनाएं भीड़भाड़ कम करेगी। सुरक्षा और संपर्क बढ़ाएंगी और रेल यात्रा की प्रभावशीलता तथा क्षमता में सुधार लाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...