31.3 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़ग्राम पंचायत स्तर पर तीन माह का वित्तीय समाधान अभियान चलेगा— सेंट्रल...

ग्राम पंचायत स्तर पर तीन माह का वित्तीय समाधान अभियान चलेगा— सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के हेड ऑफिस भोपाल में पत्रकार वार्ता

Published on

भेल भोपाल।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के हेड ऑफिस भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में धीरज गोयल, एसएलबीसी, कन्वीनर ने बताया गया कि मध्य प्रदेश के नागरिकों में जागरूकता लाना आवश्यक है क्योंकि वित्त विभाग भारत सरकार व रिज़र्व बैंक आफ इंडिया द्वारा 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर तीन माह का वित्तीय समाधान अभियान चलाया जाएगा,इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिन नागरिकों के अभी तक बैंकों में खाते नहीं है उनके प्रधानमंत्री जन धन योजना सहित दूसरी योजनाओं में खाता खुलवाने के लिए जागरूक करना है।

अटल पेंशन योजना के अंतर्गत 18 से 60 साल तक आयु की पात्रता है, जिसमें पेंशन मिलती है।उसकी जानकारी लोगों तक पहुंचना है। ईकेवाईसी से संबंधित जानकारी भी लोगों को दी जा रही है क्योंकि कई बार लोगों के पते बदल जाते हैं, लेकिन ई केवाईसी नहीं हो पाती है जिसकी भी जानकारी दी जा रही है ताकि खाते सुचारु रूप से चलते रहें और गवर्नमेंट के स्कीम के पैसे उनके खाते में सुचारू रूप से आते रहे। आजकल डिजिटल धोखाधड़ी भी बढ़ रही है।

इसलिए लोगों को जागरूक करना है, खातों में ग्राहकों का नॉमिनेशन करवाना जरूरी होता है, लेकिन बहुत से लोगों ने अपने खातों में नामांकन नहीं करवाया है जिससे उनकी मृत्यु के बाद उनकी फैमिली को पैसे लेने में काफी दिक्कत होती है उसके लिए जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है।

यह भी पढ़िए: भोपाल सेंटर जेल में राखी का पर्व, बहनों ने बांधा अपने बंदी भाइयों को राखी

जो लोग 10 साल तक खाता अपडेट नहीं करते हैं तो वह पैसा ट्रांसफर होकर रिजर्व बैंक के डेप्ट फंड में चले जाता है,लेकिन हम अपने बैंक खाते में जरूरी कागज देकर वह पैसा वापस ला सकते हैं जिसकी सारी जानकारी रिजर्व बैंक की साइट पर अवेलेबल रहती है। ग्राहकों की जागरूकता के लिए पंचायत स्तर पर भी कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि ग्राहक जागरूक हो और उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...