10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालभोजशाला: जुमे की नमाज के दिन से सर्वे की शुरुआत, सुरक्षा के...

भोजशाला: जुमे की नमाज के दिन से सर्वे की शुरुआत, सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, 50 CCTV कैमरे लगाए

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम ने शुक्रवार से धार स्थित भोजशाला का सर्वे शुरू कर दिया है. भोजशाला में सरस्वती मंदिर है या कमाल मौलाना मस्जिद? इसका फैसला करने के लिए भोजशाला का पुरातात्विक और वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर एएसआई टीम सबूत जुटाएगी.

शुक्रवार सुबह दिल्ली और भोपाल से धार पहुंची ASI की टीम ने सर्वे के लिए तकनीकी उपकरणों के साथ भोजशाला में प्रवेश किया. इस दौरान परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं. गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है. दरअसल, आज रमज़ान के जुम्मे की भी नमाज़ होना है. लिहाज़ा किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा पर बड़ी प्राथमिकता के साथ ध्यान है.

बता दें कि धार की भोजशाला में मंगलवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक हिंदुओं के लिए प्रवेश की अनुमति होती है. इसके अलावा, शुक्रवार दोपहर एक बजे से 3 बजे तक केवल नमाजियों को अंदर घुसने की इजाजत होती है. सप्ताह के बाकी दिन सभी दर्शकों के लिए सूर्यादय से सूर्यास्त तक भोजशाला खुली रहती है. इसके एक रुपए एंट्री फीस चुकानी होती है.

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई की 12 सदस्यीय टीम ने मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले में स्थित विवादास्पद भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण करने पहुंची है. ASI टीम के साथ स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी थे. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 11 मार्च को एएसआई को धार जिले के विवादास्पद भोजशाला परिसर का छह सप्ताह के भीतर वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था.

हिंदू पक्ष के वकील श्रीश दुबे ने बताया कि अभी चार याचिकाएं चल रही हैं. सर्वे आज सुबह 6 बजे शुरू हुआ है. रिपोर्ट जल्द ही कोर्ट को सौंपी जाएगी.”एएसआई के संरक्षित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर को हिन्दू वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर मानते हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय इसे कमाल मौला की मस्जिद बताता है. एएसआई के 7 अप्रैल 2003 को जारी एक आदेश के तहत हिंदुओं को प्रत्येक मंगलवार भोजशाला में पूजा करने की अनुमति है जबकि मुसलमानों को हर शुक्रवार इस जगह नमाज अदा करने की इजाजत दी गई है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...