26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
HomeभोपालEVM पर क्यों नहीं है भरोसा! मोदी से लड़ते-लड़ते ईवीएम से लड़ने...

EVM पर क्यों नहीं है भरोसा! मोदी से लड़ते-लड़ते ईवीएम से लड़ने लगे कांग्रेसी, जानें पूरा मामला

Published on

राजगढ़

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज अपने अपने क्षेत्रों में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी अपने क्षेत्र में लोगों से वोट मांगने पहुंचे। उन्होंने भरी सभा में एक बार फिर ईवीएम को लेकर बड़ा सवाल कर दिया। कांग्रेस अब मोदी से लड़ते लड़ते ईवीएम से लड़ने लगे हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मालवा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में दिग्विजय सिंह ने लोगों से पूछा कि आप सब बैलेट पेपर से लोकसभा चुनाव कराना चाहते हैं या मशीन से? सभा में मौजूद लोगों ने जवाब दिया कि बैलेट पेपर से। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मशीन से चुनाव कराने वाले लोग हाथ उठाएं। लोगों ने कहा कि हमें मशीनें पसंद नहीं हैं। जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने का एक ही तरीका है कि 400 उम्मीदवार खड़े हों राजगढ़ लोकसभा सीट पर तो बैलेट पेपर आ जाएगा। भीड़ में लोगों ने कहा कि मोदी की 400 सीटें हो न हो लेकिन 400 प्रत्याशी राजगढ़ लोकसभा सीट पर जरूर आएगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उसके लिए मैं तैयारी कर रहा हूं।

बता दें कि इसके पहले भी दिग्विजय सिंह विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद ईवीएम को लेकर सवाल खड़ा कर चुके हैं। वे लगातार बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ऐसे ही एक सभा में बैलेट पेपर से चुनाव कराने का तरीका बताया था। उन्होंने भी कहा था कि अगर 375 से अधिक प्रत्याशी एक सीट पर चुनाव लड़ेगें तो बैलेट पेपर से चुनाव होगा। अब दिग्विजय सिंह ने भी बैलेट पेपर से चुनाव कराने का तरीका बताया है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भोपाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष 35 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे दफ्तर; तपती गर्मी में ढाई घंटे में पूरा किया सफर

भोपाल। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते बने वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा...

100 करोड़ से संवरेगा छोला का ऐतिहासिक मंदिर: महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ‘खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर’, मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

भोपाल। राजधानी में धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर...

पीएम की अपील पर इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, ऐसा करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद...