20.1 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeखेलशिवम दुबे के मॉन्स्टर छक्कों की दीवानी हुईं साक्षी धोनी, हाथ थक...

शिवम दुबे के मॉन्स्टर छक्कों की दीवानी हुईं साक्षी धोनी, हाथ थक गए पर तालियां नहीं रुकी!

Published on

हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2024 का 17वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में सीएसके पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी। एक बार फिर प्रचंड फॉर्म में चल रहे शिवम दुबे का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है।दुबे के सामने हैदराबाद के गेंदबाज काफी फींके नजर आए। हालांकि जब दुबे मैदान में चौके-छक्के उड़ा रहे थे। उस वक्त महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी स्टैंड्स में बैठकर दुबे को जमकर चीयर कर रही थी। वह दुबे के लिए तालियां बजाते हुए भी स्पॉट हुई।

शिवम दुबे के मॉन्स्टर्स सिक्स पर साक्षी ने जमकर किया चीयर
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का 12वां ओवर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से टी नटराजन डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर शिवम दुबे स्ट्राइक पर आ गए थे। दुबे ने नटराजन की लगातार दो गेंदों पर दो मॉन्स्टर सिक्स जड़े। वहीं जब दुबे ने नटराजन को गगनचुंबी छक्के लगाए तो स्टैंड्स में एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी नजर आई। वह दुबे के सिक्स पर जमकर तालियां बजा रही थी। उनके साथ बेबी जीवा भी थी।

दुबे 45 रन की तूफानी पारी खेलकर हुए आउट
शिवम दुबे पिछले साल की तरह इस आईपीएल में भी गजब की फॉर्म में हैं। उन्होंने 187 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 24 गेंद में 45 रन कूट डाले। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 2 चौके भी जड़े। वहीं टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 165 रन बनाए। सीएसके के लिए सर्वाधिक 45 रन शिवम दुबे ने बनाए। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 35 रन बनाए। वहीं रविंद्र जडेजा 31 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, पैट कमिंस, शाहबाज अहमद और जयदेव उनादकट ने 1-1 विकेट लिया।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

India vs Bangladesh: रोहित-विराट के फैंस को लगा झटका भारत का बांग्लादेश दौरा रद्द, जानें क्या है पूरा मामला

India vs Bangladesh: टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहाँ दोनों टीमों...

T20 World Cup 2026: 13वीं टीम ने मारी एंट्री, अब भारत-पाक मुकाबले पर सबकी नज़र

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब सिर्फ़...