17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश: 'मेरे पिताजी अच्छे, लेकिन कान के कच्चे...', बेटे ने करवाई...

मध्य प्रदेश: ‘मेरे पिताजी अच्छे, लेकिन कान के कच्चे…’, बेटे ने करवाई बीजेपी विधायक पिता की किरकिरी

Published on

शिवपुरी,

मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी अपने पुत्र की वजह से फिर सुर्खियों में हैं. बेटे ने अटपटा बयान देकर विधायक पिता की किरकिरी करवा दी है. हालांकि प्रीतम अपने पुत्र से कोई वास्ता न रखने का ऐलान कर चुके हैं.ग्वालियर जिले के जलालपुरा निवासी प्रीतम लोधी शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं. उनके छोटे बेटे दिनेश लोधी एक बार फिर अटपटा बयान देकर अपने पिता के लिए मुसीबत का सबब बन गए हैं. विधायक पुत्र का वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है. देखें Video:-

इस वीडियो में दिनेश लोधी कहते हुए नजर आ रहा है, एक माह में सब समस्याएं दूर कर दूंगा. कल जो कांग्रेस में थे, वे आज भाजपा में आकर खूब धन कमा रहे हैं. ये लोग 10-10 लाख रुपए में बीजेपी की सदस्यता ले रहे हैं. हरिभान और इंदल नाम के लोग पैसे लेकर सदस्यता दिला रहे हैं. मेरे पिताजी वैसे तो बहुत अच्छे हैं, लेकिन कान के कच्चे हैं.

इस सिलसिले दिनेश लोधी के पिता और पिछोर विधानसभा से भाजपा के विधायक प्रीतम लोधी का कहना है, ”आप सब जानते हैं कि उस (बेटे दिनेश लोधी) की आदतें बिगड़ गई हैं, वरना कोई अपने पिता के बारे में ऐसा कहेगा क्या?”

बता दें कि इससे पहले विधायक पुत्र दिनेश लोधी ने बीते दिसंबर के आखिर में अपने पड़ोसियों को ही स्कॉर्पियो से कुचलना की कोशिश की. गनीमत रही कि पड़ोसी स्कॉर्पियो की चपेट में आने से से बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके घर के बाहर खड़ी हुई एक्टिवा गाड़ी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई. शिकायत मिलने पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने विधायक के बेटे को गिरफ्तार भी कर लिया था. फिलहाल वह जमानत पर बाहर है.

 

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...