6.9 C
London
Wednesday, January 21, 2026
Homeखेलशशांक सिंह ने स्टेडियम के बाहर मारा छक्का, खुला रह गया प्रीति...

शशांक सिंह ने स्टेडियम के बाहर मारा छक्का, खुला रह गया प्रीति जिंटा का मुंह

Published on

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का मैदान बल्लेबाजी के लिए हमेशा आसान रही है। यहां खूब छक्के-चौके लगते हैं। आईपीएल 2025 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। यह पंजाब किंग्स का घरेलू मैदान है और टीम इसपर दो मैच खेलने हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजाब का पहला मैच धर्मशाल में हुआ। इसमें पंजाब के बल्लेबाज शशांक सिंह के छक्के सभी को अचंभित कर दिया।

स्टेडियम के बाहर गया शशांक का छक्का
पंजाब किंग्स के शशांक सिंह ने धर्मशाला में कमाल कर दिया। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव की गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। मयंक ने पंजाब की पारी का 17वां ओवर डाला। उन्होंने चौथी गेंद पटकी हुई डाली। यह गेंद लेग स्टंप के बाहर थी। शशांक सिंह के लिए यह फ्री हिट जैसी थी। उन्हें गेंद को पुल किया और यह स्टेडियम के बाहर चली गई।

प्रीति जिंटा का रिएक्शन देखने लायक था
पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा भी स्टेडियम पहुंची थी। शशांक सिंह का छक्का देखकर वह भी अचंभित रह गई। उनका मुंह खुला रह गया। शशांक ने इस मैच में पंजाब के लिए फिनिश रोल प्ले किया। 15 गेंद पर उनके बल्ले से 33 रनों की पारी निकली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने ही पंजाब किंग्स को 236 रनों तक पहुंचा दिया।

मयंक यादव काफी महंगे साबित हुए
मयंक यादव के लिए यह दिन मुश्किलों भरा रहा। उन्होंने अपने स्पेल में 60 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। अपने पहले ही ओवर में जोश इंगलिश ने उनके खिलाफ तीन छक्के मारे। इसके बाद दूसरे ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने दो छक्के और एक चौका लगाया। पहले खेलते हुए पंजाब ने 4 विकेट पर 236 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 91 रनों की पारी खेली। 48 गेंद पर उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के मारे।

Latest articles

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल।थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध व्यापार में पकड़ा गया सरकारी चावल

भोपाल।राजधानी भोपाल में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आटा चक्की से...

भोपाल में चाकूबाजी की आधा दर्जन घटनाएं

भोपाल।राजधानी में अब छोटी-छोटी बातों और विवादों को लेकर चाकूबाजी, तलवार और चाकू चलने...

राजधानी में दुष्कर्म के दो मामले दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल।राजधानी में 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए...

More like this

Babar Azam T20 World Cup 2026 Out? बाबर आज़म ने अपने ही पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी! क्या वर्ल्ड कप से कटेगा पत्ता?

T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी क्रिकेट के 'पोस्टर बॉय' कहे जाने वाले बाबर आज़म...