12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभिखारियों ने कराई पाकिस्तान की बेइज्जती, सऊदी ने 4700 को पकड़कर भेजा...

भिखारियों ने कराई पाकिस्तान की बेइज्जती, सऊदी ने 4700 को पकड़कर भेजा वापस, मंत्री बोले- 2 करोड मांग रहे भीख

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने बताया है कि सऊदी अरब ने 4,700 से ज्यादा पाकिस्तान के भिखारियों को पकड़कर वापस भेजा है। ये लोग अलग-अलग वीजा पर सऊदी गए थे और वहां जाकर गैरकानूनी तरीके से भीख मांग रहे थे। इनको सऊदी पुलिस ने हिरासत में लिया और डिपोर्ट कर दिया। सियालकोट में पाकिस्तान रेडीमेड गारमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में बोलते हुए आसिफ ने सऊदी में पाकिस्तानी भिखारियों से पकड़ जाने की यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह आंकड़ा कब से कब तक का है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, ख्वाजा आसिफ ने ये भी कहा कि पाकिस्तान में करीब 2.2 करोड़ भिखारी हैं, जो हर साल 42 अरब रुपए भीख मांगकर जुटाते हैं। हालांकि विदेशों में पाकिस्तान भिखारियों की बढ़ती संख्या देश की छवि खराब कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए कदम उठा रही है। सरकार का मकसद साल 2035 तक पाकिस्तान को 100 अरब डॉलर की निर्यात अर्थव्यवस्था बनाना है।

पाकिस्तान में करोड़ों भिखारी
फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने पिछले साल संसदीय समिति को बताया था कि सऊदी अरब ने 2024 तक पिछले तीन सालों में 4,000 भिखारियों को वापस पाकिस्तान भेजा है। सऊदी अरब में भीख मांगने के खिलाफ सख्त कानून हैं। इन कानूनों के तहत भिखारियों को जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है। विदेशी भिखारियों को सजा पूरी होने के बाद वापस उनके देश भेज दिया जाता है।

FIA के एक अधिकारी ने बताया कि विदेशों में ज्यादातर पाकिस्तानी भिखारी दक्षिण पंजाब, कराची और सिंध के अंदरूनी इलाकों से हैं। इन भिखारियों को अरब देशों से वापस भेजा गया है। पाकिस्तान लौटने पर इनके नाम FIA इमिग्रेशन की पासपोर्ट कंट्रोल लिस्ट (PCL) में डाल दिए गए हैं। अब ये दोबारा पाकिस्तान से बाहर नहीं जा सकते हैं।

पाकिस्तान सरकार के सामने दूसरे देशों में जाकर भीख मांग रहे नागरिक एक बड़ी समस्या बन रहे हैं। वैश्विक स्तर पर देश की छवि को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए पाक सरकार ने हालिया महीनों में ऐसे हजारों लोगों का पासपोर्ट सस्पेंड किया है, जो विदेशों में जाकर भिखारी बन गए। खासतौर से अरब देशों में पकड़े जाने वाले भिखारियों में ज्यादातर पाकिस्तानी मूल के हैं। इसका असर ये हुआ है कि सऊदी अरब देशों ने पाकिस्तानी सरकार से भिखारियों की आमद को रोकने तक के लिए आग्रह किया है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...