11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यसीमा हैदर और सचिन मीणा को कोर्ट से झटका... अब भारत आ...

सीमा हैदर और सचिन मीणा को कोर्ट से झटका… अब भारत आ सकते हैं गुलाम हैदर!

Published on

नोएडा,

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आकर शादी करने वाली महिला सीमा हैदर की मुसीबत अब बढ़ती नजर आ रही है. पाकिस्तानी नागरिक गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने बताया कि कोर्ट ने सीमा हैदर, सचिन मीणा, उनके वकील एपी सिंह, शादी कराने वाले पंडित और बारातियों को नोटिस जारी कर कोर्ट में पेश होने के लिए सम्मन जारी की है.

गौतम बुद्ध नगर फैमिली कोर्ट ने सीमा-सचिन, आप सिंह पंडित और बारातियों को 25 मई को हाजिर होने के लिए कहा है. गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने बताया कि अगर यह सभी 25 में को कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं, तो कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है की एकतरफा सुनवाई हो सकती है.

गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने बताया कि यह नोटिस इसलिए जारी किया गया, क्योंकि सीमा हैदर अपने आप को सचिन मीणा की पत्नी बताती है और सचिन मीणा सीमा को अपनी पत्नी बताता है और वकील एपी सिंह भी मीडिया में आकर सीमा हैदर को सीमा मीणा बताता है. वहीं, पंडित और बारातियों ने भी पहली शादी होते हुए सीमा हैदर की दूसरी शादी कराई. इसलिए कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया है.

‘गुलाम हैदर आ सकते हैं भारत!’
सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने बताया कि अब जल्द ही गुलाम हैदर भारत गवाही देने के लिए आ सकते हैं. वकील ने बताया कि गुलाम के पास पुख्ता सबूत है, जिसे वो कोर्ट में पेश करेगा.

‘कागजो में सीमा आज भी गुलाम हैदर की पत्नी’
वकील मोमिन मलिक ने बताया कि कागजो में आज भी सीमा गुलाम हैदर की पत्नी है, तो किसी आधार पर ये सभी सीमा को सचिन की पत्नी कहते हैं. जो कि सरासर इलीगल है. सचिन की पत्नी कहने पर सबको नोटिस जारी किया गया है.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...