14.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराजनीतिइन्फ्लुएंसरों की मदद से वोटर्स तक मैसेज पहुंचाएगी BJP, पार्टी ने जमीनी...

इन्फ्लुएंसरों की मदद से वोटर्स तक मैसेज पहुंचाएगी BJP, पार्टी ने जमीनी स्तर पर प्रचार की बनाई

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है और पहले चरण के बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा। इस लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने के लिए बीजेपी कुछ अहम फैसले किए हैं। जो उन्हें इस बार चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाने में मदद करेंगे। भाजपा ने पार्टी के संदेशों को जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रभावशाली इन्फ्लुएंसर की मदद लेने का फैसला किया है।पार्टी राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर इन्फ्लुएंसरों की पहचान भी कर रही है ताकि वे अपने दृष्टिकोण और नीतियों को उनकी मदद से आम जनता तक पहुंचा सके। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने जनता तक पार्टी के संदेशों को पहुंचाने में यूट्यूबर्स, मंदिर के पुजारी, आरडब्ल्यूए सदस्यों और शिक्षकों जैसे स्थानीय प्रभावशाली लोगों की भूमिका की मदद लेंगे।

फर्जी खबरों के लिए पार्टी बनाएगी वॉररूम
भाजपा ने पार्टी को निशाना बनाने वाली फर्जी खबरों से निपटने के लिए एक वॉररूम बनाने की भी योजना बनाई जा रही है। एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले पुराने या छेड़छाड़ किए गए वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाएगी। पदाधिकारी ने बताया भाजपा अपने अभियान को सोशल मीडिया पर पहले से रिकॉर्ड की गई सामग्री का उपयोग करने के बजाय फील्ड विजिट, लाइव फुटेज और प्रत्यक्ष फीडबैक पर केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने ऑनलाइन अभियान को और अधिक स्थानीय और प्रभावी बनाने के लिए मंडल स्तर तक सोशल मीडिया स्वयंसेवकों का एक नेटवर्क भी बना रही है और बूथ स्तर तक व्हाट्सएप ग्रुप बना रही है।

जमीनी स्तर पर बीजेपी करेगी प्रचार
बीजेपी इस बार जमीनी स्तर पर प्रचार करेंगे। प्रभावशाली लोगों और प्रमुख स्थानीय लोगों से जुड़कर पार्टी मतदाताओं के साथ अधिक व्यक्तिगत और सीधा संबंध बनाना चाहती है। दिल्ली 2024 के आम चुनावों में छठे चरण के मतदान के दौरान 25 मई को अपने सात सांसदों का चुनाव करने जा रही है। पिछले दो कार्यकालों में सभी सात सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद तिवारी को छोड़कर अपने सभी उम्मीदवारों को बदल दिया है। विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में आप और कांग्रेस के बीच इस बार सीट बंटवारे का समझौता है। आप जहां चार सीटों – नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस ने चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम दिल्ली में उम्मीदवार उतारे हैं।

Latest articles

मप्र में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त बरकरार, सिविल सेवा नियम-2026 का ड्राफ्ट जारी

भोपाल। मप्र सरकार ने सिविल सेवा नियमों में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया...

मप्र में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, 8 जून से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों...

नरेला के अन्ना नगर में मंत्री विश्वास सारंग ने किया पौध-रोपण, बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब बन चुका है जन-आंदोलन

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास...

अयोध्यानगर में राहगीरों पर जानलेवा हमला करने वाले चार शातिर गुंडे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। राजधानी के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में देर रात राहगीरों के साथ गाली-गलौज और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...