21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराष्ट्रीयCM केजरीवाल को झटका, कोर्ट ने खारिज की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से डॉक्टर...

CM केजरीवाल को झटका, कोर्ट ने खारिज की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से डॉक्टर से सलाह लेने वाली याचिका

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में जेल में बंद सीएम केजरीवाल को आज कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में एक याचिका डाली थी। जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए निजी डॉक्टर से परामर्श की इजाजत मांगी गई थी। आज कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की इस याचिका को खारिज कर दिया है।

कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल की डॉक्टर से डिजिटल मुलाकात
दिल्ली कोर्ट ने जेल में बंद सीएम केजरीवाल की डॉक्टर से साथ डिजिटल प्राइवेट मुलाकात की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साफ कह दिया कि सीएम की जाचं के लिए एम्स के डायरेक्टर, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और शुगर स्पेशलिस्ट एक पैनल को गठित करेंगे और वही पैनल तय करेगा कि सीएम केजरीवाल को इंसुलिन दी जाए या नहीं।

ईडी ने किया याचिका का विरोध
जब सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के कोर्ट में शुगर स्पेशलिस्ट डॉक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करने की मांग की याचिका डाली थी तो ईडी और तिहाड़ जेल प्रशासन ने खुलकर विरोध किया था। बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद से अब वो तिहाड़ जेल में बंद हैं।इसी मामले में पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया भी तिहाड़ जेल में बंद हैं।

केजरीवाल ने जेल सुपरिटेंडेंट को लिखा पत्र
इंसुलिन मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने जेल सुपरिटेंडेंट पर पत्र लिखकर उनपर झूठा बयान देने का आरोप लगाया है। सीएम केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा -अखबार में आपका बयान पढ़ा। वो बयान गलत है। आपका झूठा बयान पढ़ के बहुत दुख हुआ। तिहाड़ प्रशासन का पहला बयान ‘अरविंद केजरीवाल ने इन्सुलिन का मुद्दा कभी नहीं उठाया’ यह सरासर झूठ है। मैं पिछले 10 दिन से लगातार इन्सुलिन का मुद्दा उठा रहा हूं, दिन में कई बार उठा रहा हूं। जब भी कोई डॉक्टर मुझे देखने आया तो मैंने बताया कि मेरा शुगर लेवल बहुत हाई है। मैंने ग्लूकोमीटर की रीडिंग दिखा कर बताया कि दिन में 3 बार पीक आती है और शुगर लेवल 250-320 के बीच जाता है। मैंने बताया कि फास्टिंग का शुगर लेवल रोज़ 160-200 पर है। मैंने रोज इन्सुलिन की मांग की है। तो आप यह झूठा बयान कैसे दे सकते हैं कि केजरीवाल ने कभी इन्सुलिन का मुद्दा नहीं उठाया? इसके साथ ही उन्होंने AIIMS के डॉक्टर ने आश्वस्त किया है कि कोई चिंता की बात नहीं है। इसे भी झूठ बताया है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...