9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्य'गंभीरता के साथ माफी मांगें इरफान अंसारी, न कि दांत चियार कर',...

‘गंभीरता के साथ माफी मांगें इरफान अंसारी, न कि दांत चियार कर’, JMM के आंतरिक टकराव पर बोले प्रवक्ता

Published on

रांची,

झारखंड विधानसभा में एक सवाल के जवाब पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और संसदीय कार्य मंत्री शुदिव्य सोनू के बीच भिड़ंत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इरफान अंसारी ने कांग्रेस विधायक दल नेता के प्रदीप यादव के सवाल का जवाब अटपटे ढंग से दिया था.

जब प्रदीप यादव ने पूछा कि मंत्री बताएं कि गोड्डा में नर्सिंग कॉलेज कब बना तो उस पर मंत्री ने कहा कि प्रदीप यादव पांच बार के विधायक हैं. वो बेहतर जानते होंगे कि नर्सिंग कॉलेज कब बना. इस पर शुदिव्य सोनू ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि वो प्रदीप यादव के सवाल का ऑब्जेक्टिव जवाब दें, कटाक्ष की भाषा न बोलें. उन्हें मर्यादा में जवाब देना चाहिए.

भड़क गए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
शुदिव्य सोनू नेता सदन हेमंत सोरेन और संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर की गैर-मौजूदगी में संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार संभाल रहे थे. उनकी टिप्पणी पर इरफान अंसारी भड़क गए. उन्होंने कहा कि यह प्रदीप यादव और उनके बीच का मामला था. शुदिव्य जी ज्यादा जानकार है. हर मामले में फुदकते हैं. इस पर शुदिव्य ने कहा कि सदन किसी की व्यक्तिगत संपति नहीं है. यहां लोकाचार और सिर्फ लोकाचार की बात होनी चाहिए.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की इस तरह की भाषा से जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ तनुज खत्री बेहद नाराज हैं. उन्होंने कहा कि सदन में इरफान को शुदिव्य से गंभीरता के साथ माफी मांगनी चाहिए. वह चिरकुटई की फितरत से बाज आएं.

‘पूरी गंभीरता से माफी मांगे’
उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘मंत्री शुदिव्य सोनू की बौद्धिक श्रेष्ठता, ज्ञान, शालीनता और धैर्य के सामने इरफान अंसारी आपकी कोई तुलना नहीं है. आप बस चिरकुटई ही कर सकते हैं. बेहतर होगा कि आप उनसे माफी मांगें वो भी सदन में पूरी गंभीरता से ना कि दांत चियार कर.’ कांग्रेस की तरफ से इरफान अंसारी के बचाव में कोई नहीं आया है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...