24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के पास आर्डर बुक, पोजिशन बेहतर, उत्‍पाद विश्वस्तरीय और भरोसेमंद बनाएं...

बीएचईएल के पास आर्डर बुक, पोजिशन बेहतर, उत्‍पाद विश्वस्तरीय और भरोसेमंद बनाएं : श्रीमती वर्मा

Published on

– भेल की डायरेक्टर ने वंदे भारत ट्रेन सेट को लेकर ली जानकारी, की समीक्षा

भोपाल

बीएचईएल के पास आज काफी अच्‍छे आर्डर बुक हैं और हमें ग्राहक की अपेक्षाओं के अनुरूप उन्‍हें समय पर गुणतापूर्ण उत्‍पादों की आपूर्ति करनी है जो विश्‍वस्‍तरीय और भरेसेमंद हों। बीएचईएल के उत्‍पादों की पूरे औद्योगिक जगत में अपनी साख है और वे अपनी विश्‍वसनीयता के कारण ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हैं। यह बात भेल की डायरेक्टर श्रीमती वाणी वर्मा (औद्योगिक प्रणाली एवं उत्‍पाद) ने मंगलवार को कारखाने के विजिट के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने बीएचईएल को भारतीय रेलवे द्वारा प्रदत्‍त वंदे भारत ट्रेन सेट के लिए आर्डर के अंतर्गत भोपाल यूनिट में बन रहे ट्रेक्‍शन मोटरों तथा इस परियोजना से संबंधित अन्‍य विभिन्‍न विषयों की समीक्षा की। उन्‍होंने ट्रेक्‍शन से संबंधित विभिन्‍न उपकरणों के परीक्षण की जानकारी लेते हुए सीईटी (सेन्‍टर फॉर इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन) लैब का विजिट किया और वहां अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने ब्‍लॉक-2 में न्‍यू क्लियर पॉवर कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड से प्राप्‍त आदेश के अनुसरण में निर्माणाधीन मोटरों का भी निरीक्षण किया और ब्‍लॉक-1ए में डब्‍ल्‍यूई विभाग द्वारा विकसित सीएनसी फ्लेम कटिंग मशीन का अनावरण किया। इस मशीन के उपयोग से जहॉं एक ओर उत्‍पादन कार्य की गति में वृद्धि होगी, वहीं कार्य निष्‍पादन भी पूर्णत: त्रुटिरहित हो पाएगा। उन्‍होंने ट्रांसफॉर्मर उत्‍पादन से संबंधित विभिन्‍न पहलुओं पर चर्चा करते हुए विभाग के सभी अधिकारियों से ट्रांसफॉर्मर विनिर्माण तथा प्राप्‍त आदेशों की समीक्षा की।

कर्मचारियों से लिए सुझाव
उन्‍होंने कहा कि हमारे पास ट्रांसफॉर्मर के लिए अच्‍छे आदेश हैं और यह आदेश काफी लाभदायक हैं। अत: हमें अपनी अधिकतम क्षमता के अनुरूप ट्रांसफॉर्मर का निर्माण करना है। उन्‍होंने परिवहन (टीपीटीएन) तथा ट्रांसफॉर्मर विभाग के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों तथा कर्मचारियों से उनके कार्य से संबंधित विभिन्‍न विषयों पर चर्चा की और उनसे महत्‍वपूर्ण सुझाव लिए ।

ईडी ने ट्रांसफॉर्मर, ट्रांसप्रोर्टेशन एवं औद्योगिक मोटरों के आर्डर की जानकारी दी
भेल के ईडी एसएम रामनाथन ने विजिट तथा परिचर्चा सत्र के दौरान भेल भोपाल में विभिन्‍न परियोजनाओं तथा विशेषकर ट्रांसफॉर्मर, ट्रांसप्रोर्टेशन एवं औद्योगिक मोटरों सहित उद्योग क्षेत्र से प्राप्‍त महत्‍वपूर्ण आदेश और उनके कार्यान्‍वयन के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने यह भी बताया कि यूनिट द्वारा कारपोरेट कार्यालय के दिशा के अनुरूप सभी विनिर्माण विभागों को ठीक समय से मटेरियल की आपूर्ति करने के प्रयास किए जा रहे हैं और इस दिशा में काफी सफलता मिली है। सभी उत्‍पाद निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्मित कर ग्राहकों को सुपुर्द करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि टर्न ओवर के साथ—साथ कंपनी की लाभप्रदत्‍ता में भी वृद्धि हो। इस अवसर पर भोपाल तथा कारपोरेट कार्यालय एवं भोपाल यूनिट के महाप्रबंधकगण एवं अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...