18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedराखी सावंत नहीं कर रहीं तमाशा, उसकी हालत नाजुक है', बोले एक्स...

राखी सावंत नहीं कर रहीं तमाशा, उसकी हालत नाजुक है’, बोले एक्स हसबैंड रितेश

Published on

राखी सावंत इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. 14 मई को एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनकी वजह से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी. बताया जा रहा था कि राखी की अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल के बेड पर बेसुध हालत में लेटे हुए राखी सावंत की फोटोज भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं. अब इन खबरों पर एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड रितेश ने अपना रिएक्शन दिया है.

राखी के पति ने कही ये बात
रितेश ने कहा, ‘राखी दो-तीन दिन से शिकायत कर रही थीं कि उन्हें चेस्ट में पेन हो रहा है. कल (14 मई) वो पेन काफी सीवियर हो गया. वो बोल रही थीं कि चलने पर पेन बढ़ जाता है. इसके बाद हम हॉस्पिटल जाने के लिए निकले तो वो बेहोश हो गईं. उन्हें चेस्ट के बीच में दर्द हो रहा था. पहले से कोई भी सिम्पटम नहीं थे राखी को. उनको कैसकेडिंग इफेक्ट कह सकते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘उन्हें पर्सनली काफी तोड़ा गया है. मेंटल हैरेसमेंट हुआ है. पैसे ले लिए गए उनसे. मैं काफी कोशिश करके राखी को ट्रैक पर लाया था. अभी आपने देखा कि वो हंस रही थी. लेकिन ये सारी चीजें काफी इफेक्ट कर रही थीं उनको. अगर पब्लिसिटी स्टंट रहता तो मैं उसके साथ नहीं होता. मेरे लिए पब्लिसिटी स्टंट मायने नहीं रखता. इसलिए मुझे सबके सामने आना पड़ा और सच बताना पड़ा. उनके मैसेंजर के रूप में आना पड़ा और कहना पड़ा. हम हॉस्पिटल का नाम नहीं बता रहे हैं क्योंकि बहुत सारी चीजें सीरियस हैं. मेरे लिए जरूरी है कि राखी रिकवर हो जाए.’

हैरेसमेंट की बात पर रितेश बोले, ‘हमें कार्रवाई करनी चाहिए. राखी को भी दर्द होता है. पहले तो कन्फर्म हो जाए कि ये सारा स्टेटमेंट राखी की ओर से होना चाहिए. राखी जहां मेरा सपोर्ट मांगेंगी मैं उसके साथ रहूंगा. फैन्स मैं आप लोगों से रिक्वेस्ट करूंगा कि राखी की स्थिति थोड़ी सी नाजुक बनी हुई है. आप लोग भी ईश्वर से प्रार्थना करें कि राखी जल्द से जल्द रिकवर कर जाएं.’

अस्पताल में भर्ती हुईं राखी सावंत
बताया जा रहा है कि राखी सावंत दिल की गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं. इसी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्हें असल में क्या दिक्कत हुई है इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. राखी सावंत की अस्पताल से आई फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं. उनके फोटोज को देखकर फैंस और यूजर्स को बड़ा झटका लगा है.उम्मीद करते हैं कि राखी सावंत जल्द ठीक होकर वापस लौटेंगी.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...