18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
HomeUncategorizedमुंबई होर्डिंग हादसा: कार्तिक आर्यन के अंकल-आंटी की हुई मौत, अंतिम संस्कार...

मुंबई होर्डिंग हादसा: कार्तिक आर्यन के अंकल-आंटी की हुई मौत, अंतिम संस्कार में पहुंचा एक्टर

Published on

13 मई को मुंबई के घाटकोपर में बड़ा हादसा हुआ था. अचानक से आए तेज तूफान और बारिश की वजह से घाटकोपर के छेदा नगर इलाके में एक बड़ा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरा था. इस वीभत्स हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. करीबन 74 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना ने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के परिवार को भी दर्द दिया है.

कार्तिक के अंकल-आंटी की मौत
बुधवार को घटनास्थल से दो बॉडीज को निकाला गया था. मालूम पड़ा कि हादसे में मृत ये दोनों लोग कार्तिक आर्यन के रिश्तेदार थे. एक्टर गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार में भी गए थे. मृतक की शिनाख्त रिटायर्ड एअर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के जनरल मैनेजर मनोज चनसोरिया और उनकी पत्नी अनीता के तौर पर हुई थी. दोनों रिश्ते में कार्तिक के अंकल-आंटी थे. आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को बड़ा दुख दिया है. उनकी फैमिली में गमगीन माहौल है. न्यूज सामने आने के बाद फैंस ने कार्तिक और उनके परिजनों को संवेदनाएं दी हैं.

हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
हादसे वाली जगह पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. मरने वालों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है. जांच में पता चला कि ये होर्डिंग अवैध था. ये 15 हजार वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्रफल में लगा था. ये होर्डिंग करीब 250 टन का था. इस हादसे का मुख्य आरोपी भवेश भिंडे राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है.

‘चंदू चैंपियन’ के पोस्टर ने उड़ाए होश
वर्कफ्रंट पर, एक्टर इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा में हैं. मूवी से उनका लुक सामने आने के बाद फैंस में खलबली मची है. उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के होश उड़ गए हैं. कबीर खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होगी.

एक्टर को मूवी के लिए ओलंपिक स्विमिंग चैंपियन वीरधवल खाड़े ने ट्रेन किया है. कार्तिक ने अपने रोल के लिए 8-10 महीने कड़ी ट्रनिंग की. 14 महीनों तक मीठा नहीं खाया. ये मूवी इंडिया के पहले पैरालंपिक स्विमर मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी से इंस्पायर है. वहीं, कार्तिक की अपकमिंग फिल्मों में भूल भुलैया 3 भी शामिल है.

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...