17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यपुणे सड़क हादसे का नया CCTV आया सामने, नशे में नाबालिग ने...

पुणे सड़क हादसे का नया CCTV आया सामने, नशे में नाबालिग ने ली दो इंजीनियरों की जान

Published on

पुणे,

महाराष्ट्र के पुणे सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक नाबालिग ने कार चलाते हुए दो इंजीनियरों की जान ले ली. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ येरवडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया था.

इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई. इस दौरान कोर्ट ने उसे घटना पर निबंध लिखने की सजा दी है. इस आदेश के खिलाफ पुणे सीपी अमितेश कुमार जिला न्यायालय में अपील करने की बात कही हैं.

मामले में पुणे सीपी ने कही ये बात
अमितेश कुमार ने बताया, आईपीसी 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है. नाबालिग होने के कारण कोर्ट में अर्जी दी गई कि नाबालिग पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाया जाए. कोर्ट ने परिमिशन रिजेक्ट की है. आज हम उस आदेश के खिलाफ जिला न्यायालय में अपील कर रहे हैं और अदालत के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

‘नाबालिग ने शराब पी थी, CCTV फुटेज से साफ’
नाबालिग के पिता और उसे शराब पिलाने वाले के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है. नाबालिग लड़के ने शराब पी रखी थी, ये बात सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गई है. कार उसके पिता के नाम पर थी. उसपर नंबर प्लेट क्यों नहीं थी? नंबर प्लेट कब जारी की गई थी? अस्थायी नंबर प्लेट कितने समय तक चली और कार किन परिस्थितियों में गैराज से बाहर निकली? इन सभी विषयों पर हम जांच कर रहे हैं.

आरोपी के माता-पिता को कोर्ट में ले जाना चाहिए’
वहीं, मृतक अनीस दुधिया के चाचा अखिलेश अवधिया ने आजतक को बताया कि यह केस वास्तव में 304A का है. पुलिस ने गलत विवेचना की है. बेल की कंडीशन हास्यापद है. नए एक्ट के मुताबिक 7 साल की सजा है. महाराष्ट्र में पुलिस बिक चुकी है. 304A के तहत आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. आरोपी 3 करोड़ की कार चलाता है.

यदि कोई आम आदमी होता, तो फंस जाता. बिजनेस टाइकून का बेटा है, इसलिए छूट गया. उसने पहले भी एक्सीडेंट किया था, लेकिन तब भी छूट गया और इस बार भी छूट गया है. आरोपी ने दो सॉफ्टवेयर इंजिनियर की हत्या की है. यह तो मानव बम है. आोरपी को इस तरह छोड़ दिया जाता है, ये तो कल किसी और भी मार जाएगा. पिता ने कैसे गाड़ी दी. उनके माता-पिता को कोर्ट में ले जाना चाहिए. 3 करोड़ की गाडी कैसे दी पूछा जाना चाहिए.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this