15.1 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeशाहरुख खान अहमदाबाद के हॉस्पिटल में भर्ती, पत्नी गौरी खान भी साथ,...

शाहरुख खान अहमदाबाद के हॉस्पिटल में भर्ती, पत्नी गौरी खान भी साथ, मिलने पहुंचीं जूही चावला

Published on

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के फैंस के बीच हलचल मची हुई है. खबर है कि शाहरुख को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जानकारी के मुताबिक, सुपरस्टार की तबीयत खराब होने के चलते ऐसा किया गया. केडी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, शाहरुख डीहाइड्रेशन का शिकार हुए थे. अब उन्हें देखने पत्नी गौरी खान और एक्ट्रेस जूही चावला अस्पताल पहुंची हैं.

शाहरुख को देखने पहुंची गौरी-जूही
जूही चावला और उनके पति जय मेहता का वीडियो सामने आया है. दोनों को अपनी गाड़ी में केडी अस्पताल के लिए रवाना होते देखा जा सकता है. साथ ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी केडी अस्पताल पहुंच गई हैं. जूही चावला और शाहरुख खान, आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं. साथ ही दोनों की दोस्ती सालों पुरानी है. ऐसे में जूही अपने पति संग दोस्त शाहरुख खान का हालचाल लेने पहुंची हैं.

अस्पताल में भर्ती हुए शाहरुख
21 मई को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL 2024 का पहला क्वालिफायर मैच खेला गया था. इस मुकाबले में केकेआर ने बाजी मारी और फाइनल में एंट्री पा ली. इस मैच के लिए शाहरुख अहमदाबाद में आए थे.

पिछले दो दिनों से शाहरुख खान अहमदाबाद में थे. गर्मी ज्यादा होने के चलते उन्हें डीहाइड्रेशन की दिक्कत हुई. मैच के बाद शाहरुख खान मैदान पर काफी देर रहे और फैंस का आभार भी जताया. इसके बाद देर रात में वो अपनी टीम के साथ अहमदाबाद के एक फाइव स्टार होटल पहुंचे. जहां उनका टीम के साथ भव्य स्वागत भी किया गया था.

22 मई की सुबह शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ी. इसके बाद उन्हें दोपहर एक बजे के करीब केडी हॉस्पिटल ले जाया गया. पुलिस के सूत्रों के मुताबिक एक्टर शाहरुख खान अभी भी केडी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में ही एडमिट है. हालांकि अस्पताल की तरफ से आधारिक तौर पर फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा रहा.

दिल्ली और मुंबई की तरह अहमदाबाद में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा है. ऐसे में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. सभी को घर पर रहने की सलाह दी गई है. साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को खुद को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है. उम्मीद करते हैं कि शाहरुख खान जल्द ठीक होकर घर लौट जाएंगे.

Latest articles

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...

पंजाब में ‘आप’ ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, दो दिवसीय दौरे पर हलवारा पहुंचे केजरीवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...