8.7 C
London
Saturday, April 4, 2026
HomeUncategorized​ये क्या... स्कर्ट की जगह नीचे पहन लिया कोट? रेड कार्पेट पर...

​ये क्या… स्कर्ट की जगह नीचे पहन लिया कोट? रेड कार्पेट पर इस महिला को देख याद आएगी उर्फी

Published on

सोशल मीडिया स्टार बन चुकी उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी आए दिन अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट कर एक से बढ़कर एक आउटफिट बनाती हैं, तो कभी-कभी उनके डिजाइन देख सबका सिर चकरा जाता है। अब कान्स फिल्म फेस्टिवल से एक हसीना का लुक वायरल हो रहा है। जिसमें उनका एकदम अनोखा अंदाज देख आपको उर्फी की याद आ जाएगी।

दरअसल, दुनिया के इस सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर एक मॉडल कोट से बनी आउटफिट पहनकर पहुंच गई। जिसमें हर कोई बस उन्हें देखते ही रह गया। उनका अंदाज इतना निराला था कि अब उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। जिसमें आपको भी उनकी क्रिएटिविटी जरूर पसंद आएगी।

​​कनाडा की फेमस मॉडल हैं कोको
​यहां हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं, वो कनाडा की फेमस फैशन मॉडल कोको रोचा हैं। कोको ने कान्स में अपने पहले लुक के लिए रॉबर्ट वुन के स्प्रिंग 2024 कॉउचर कलेक्शन से बेज कलर की ड्रेस को चुना था। जिसमें एक कॉरसेट और कोट की मदद से गाउन बनाया गया था, जो कमाल का लग रहा था। कोको ने भी इसे बड़े शानदार तरीके से स्टाइल किया।

ऐसी थी ड्रेस की डीटेलिंग
कोको के इस ड्रेस में ऑफ शोल्डर कॉरसेट को इस तरह डिजाइन किया गया कि था कि इसे ब्रेस्ट एरिया पर कोन स्टाइल डीटेलिंग थी। इसे नीचे उन्होंने कोट को स्कर्ट की तरह वीयर किया। जिसमें एक छोटी सी ट्रेल भी दी गई थी। इतना ही नहीं इसकी स्लीव्स को कोट से मैचिंग बनाया गया। जिसमें फैन के विंग्स की तरह फ्रिल ऐड की गई। जिसे देख ऐसा लग रहा था कि कोट को कट करके स्कर्ट बनाई गई और फिर स्लीव्स अलग से पहना दी गई।

​​जूलरी ने ऐड किया ब्लिंग
कोको की आउटफिट में क्रिएटिविटी तो थी, लेकिन इसमें ब्लिंग जूलरी ने ऐड किया। उन्होंने Chaumet के हाई ज्वेलरी कलेक्शन से Agapanthe नेकलेस पहना था। साथ ही उन्होंने इससे मैचिंग रिंग और ईयररिंग्स भी स्टाइल किए। जिसमें डायमंड के साथ लगे ब्लू स्टोन शानदार लग रहे थे। वहीं, उन्होंने गोल्डन स्ट्रैपी स्टिलेटोज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

मेकअप और हेयर स्टाइल लगा परफेक्ट
कोको के इस लुक की हाइलाइट उनका आई मेकअप बना। उन्होंने चौड़ा सा विंग्ड आईलाइनर लगाया था। जिसे काजल की मदद से आइब्रो तक विंग की तरह और बड़ा बनाया गया। साथ ही हैवी मस्कारे के साथ उनकी भूरी आंखें अच्छी लग रही थी। हसीना ने अपनी आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट करते हुए ब्राउन लिपस्टिक लगाई और ब्लश के साथ लुक को कंप्लीट किया। वहीं, साइड पार्टीश के साथ उन्होंने ट्विस्ट करके हाई स्लीक बन बनाया। जिसकी एक छोटी सी लट को कर्ल करके माथे पर रखा।

​दूसरे लुक में भी ढा दिया कहर
​कोको ने कोट स्टाइल ड्रेस में सबका दित जीतने के बाद अपने दूसरे लुक में भी कहर ढा दिया। वह Elisabetta Franchi के शीयर गाउन में दिखाई दीं। जिस पर सिल्वल सितारों और धागों से कढ़ाई की गई थी। इस फुल स्लीव्स बॉडी हगिंग गाउन में नीचे फ्लेयर्स डाले गए थे और साथ ही छोटी सी ट्रेल भी दी गई।

​​मेकअप के साथ लगी परफेक्ट
हसीना ने अपने इस लुक को डायमंड के ईयररिंग्स और नेकपीस के साथ स्टाइल किया और अपने बालों को फ्रंट से पफ स्टाइल डिजाइन बनाकर पिनअप किया और हल्के वैवी कर्ल करके खुला छोड़ा। शिमरी आईशौडो के साथ न्यूड लिप्स में वह परफेक्ट लगीं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके पहले लुक की हुई।

Latest articles

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

सीएम भजनलाल शर्मा ने 181 हेल्पलाइन सेंटर पर खुद सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित...

नेहरू-अंबेडकर सब गलत, बस मोदी जी की तपस्या अधूरी: भगवंत मान का पीएम और भाजपा पर बड़ा हमला

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाते हुए...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...