18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयभीषण गर्मी के बीच तबाही मचाने आ रहा रेमल चक्रवात, इससे जुड़ी...

भीषण गर्मी के बीच तबाही मचाने आ रहा रेमल चक्रवात, इससे जुड़ी 10 जरूरी बातें जान लीजिए

Published on

नई दिल्ली

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र में एक शक्तिशाली साइक्लोन बन रहा है, जो धीरे-धीरे एक शक्तिशाली चक्रवात में बदल सकता है। इस साइक्लोन का नाम ‘रेमल’ है। रेमल चक्रवात मई 2024 के अंत में बांग्लादेश और भारत के तटीय क्षेत्रों पर असर डाल सकता है। इस चक्रवात के कारण 24 से 28 मई तक बांग्लादेश और भारत के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस चक्रवात के पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच कहीं तट से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान आने पर हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

1. चक्रवात रेमल अभी बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में स्थित है, जो खेपुपारा (बांग्लादेश) से करीब 800 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से 810 किलोमीटर दक्षिण में है।

2. मौसम विभाग के अनुसार, 25 मई की सुबह तक इसके चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। फिर ये उत्तर की ओर बढ़ेगा और शनिवार रात तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

3. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी हिंद महासागर का पानी का तापमान बहुत अधिक गर्म है (30 से 31°C) जो इस चक्रवात को और भी ताकतवर बना सकता है।

4. मौसम विभाग ने 26 और 27 मई को कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर और हावड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

5. इन दिनों दक्षिण 24 परगना में 90 से 100 किमी प्रति घंटा, पूर्वी मेदिनीपुर में 80 से 90 किमी प्रति घंटा और कोलकाता, उत्तर 24 परगना और हावड़ा में 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

6. 25 मई से उत्तर और दक्षिण ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

7. 26 मई को मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27 और 28 मई को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है।

8. मौसम विभाग ने मछुआरों को 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में समुद्र में ना जाने की चेतावनी दी है।

9. मानसून की हवाएं पहले ही प्रायद्वीपीय क्षेत्र में बह रही हैं, जिसके कारण यह तूफान अभी भी मानसून के साथ जुड़ा हुआ है।

10. हालांकि, मौसम विभाग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण (25 मई) पर चक्रवात के कारण किसी तरह के प्रभाव की आशंका नहीं जताई है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...