8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
HomeUncategorizedस्‍टारलिंक: बांग्‍लोदश की युनूस सरकार ने वो कर दिया जिसकी तैयारी में...

स्‍टारलिंक: बांग्‍लोदश की युनूस सरकार ने वो कर दिया जिसकी तैयारी में जुटे भारत-पाकिस्‍तान

Published on

बांग्‍लोदश से शेख हसीना की सरकार के जाने के बाद पहली बार वहां के लोगों के लिए कोई बड़ी खबर आई है। मोहम्‍मद युनूस सरकार ने एलन मस्‍क की कंपनी स्‍टारलिंक से हाथ मिला लिया है। बांग्‍लादेश में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत हो गई है। इससे उन लोगों को फायदा होगा जो किसी भी कीमत पर इंटरनेट से जुड़े रहना चाहते हैं। दिलचस्‍प यह है कि भारत और पाकिस्‍तान से पहले बांग्‍लादेश में स्‍टारलिंक की सर्विस शुरू हुई है। पाकिस्‍तान में स्‍टारलिंक को अस्‍थायी लाइसेंस दिया गया था। अब वहां की शाहबाज सरकार मस्‍क की कंपनी से कागजी कार्रवाई को पूरा करने के लिए कह रही है। भारत में स्‍टारलिंक को जरूरी मंजूरी मिल गई है, लेकिन सेवाओं का शुरू होना अभी बाकी है। इस बीच बांग्‍लादेश में स्‍टारलिंक की सर्विस के लिए कितनी जेब ढीली करनी होगी, इसका रफ डेटा भी सामने आया है।

बांग्‍लादेश में सैटेलाइट इंटरनेट के प्राइस
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्‍लादेश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए लोगों को प्रतिमाह 4200 टका यानी करीब 35 डॉलर देने होंगे। भारतीय मुद्रा में यह रकम 2,990 रुपये के करीब है। इसके अलावा स्‍टारलिंक के इंस्‍ट्रूमेंट के लिए एकमुश्‍त 47 हजार टका यानी करीब 33 हजार रुपये चुकाने होंगे। इस हिसाब से यह भारी-भरकम इन्‍वेस्‍टमेंट होने वाला है। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि यह प्‍लान इंडिविजुअल के लिए है या फ‍िर बिजनेसेज के लिए।

सैटेलाइट इंटरनेट के फायदे
सैटेलाइट इंटरनेट का सबसे बड़ा फायदा इसकी कनेक्टिविटी है। यह दूर-दराज के इलाकों को इंटरनेट से जोड़ सकता है, जहां अभी तक मोबाइल इंटरनेट या ब्रॉडबैंड सेवा नहीं पहुंची है।
सैटेलाइट इंटरनेट तब भी काम करता है जब बाढ़ या अन्‍य किसी प्राकृतिक आपदा के कारण मोबाइल इंटरनेट या ब्रॉडबैंड बाधित हो जाए।
सैटेलाइट इंटरनेट में सिग्‍नल सीधे अंतरिक्ष से आते हैं। लो-अर्थ-ऑर्बिट में घूम रहे स्‍टारलिंक के टर्मिनल लोगों को कनेक्‍ट करते हैं, इसलिए यह मोबाइल इंटरनेट या ब्रॉडबैंड से ज्‍यादा प्रभावी है।

हसीना सरकार पर निशाना
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को लॉन्‍च करके मोहम्‍मद युनूस सरकार ने शेख हसीना की सरकार पर निशाना साधा। दरअसल, बांग्‍लोदश में जब विरोध-प्रदर्शन किए गए थे, तब हसीना सरकार ने इंटरनेट को बंद कर दिया था। मौजूदा सरकार का कहना है कि अब इंटरनेट बंद नहीं होगा। भविष्‍य में कोई भी राजनीतिक बदलाव होने पर भी यह सर्विस चलती रहेगी। स्‍टारलिंक की सेवाएं 70 से ज्‍यादा देशाे में शुरू हो गई हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में बांग्‍लोदश संभवत: पहला देश बन गया है, जिसने स्‍टारलिंक की सर्विस को अपने यहां शुरू किया है।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...