22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedचांदी बनी सोना! अचानक 1,150 उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे भाव, इस...

चांदी बनी सोना! अचानक 1,150 उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे भाव, इस दाम पर कौन खरीद पाएगा?

Published on

ई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत बेलगाम हो गई। यह सफेद धातु 97,100 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्‍तर पर पहुंच गई। अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में मजबूती का घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी असर पड़ा। चांदी की तरह सोने में भी तेजी दर्ज की गई। पीली धातु में 250 रुपये की मजबूती आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, लगातार तीसरे दिन चांदी में मजबूती बनी रही। इसकी कीमत 1,150 रुपये के उछाल के साथ 97,100 रुपये प्रति किग्रा हो गई। मंगलवार को चांदी 95,950 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर बंद हुई थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी 96,493 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। इस बीच राजधानी में सोना 250 रुपये मजबूत होकर 73,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोना (24 कैरेट) की कीमतें 73,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद भाव (72,950 रुपये प्रति 10 ग्राम) से 250 रुपये अधिक है।’

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आसमान छू रही चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,352 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर अधिक है। इसके अलावा, चांदी भी 32.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। पिछले सत्र में यह 31.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। इस साल अब तक हाजिर चांदी की कीमतों में 35 फीसदी की तेजी आई है, जो 12 साल के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं।

एमसीएक्स पर सबसे ज्यादा कारोबार वाला चांदी का जुलाई अनुबंध 52 रुपये की तेजी के साथ 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, जून डिलिवरी वाला सोने का अनुबंध 131 रुपये या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 72,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

चांदी में तेजी के कारण क्‍या हैं?
चांदी का इस्‍तेमाल विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जाता है। इनमें स्मार्टफोन, लैपटॉप और सोलर पैनल शामिल हैं। बढ़ती तकनीकी मांग चांदी की कीमतों को सहारा दे रही है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता भी चांदी की मांग को बढ़ा रही है। कारण है कि इन वाहनों में बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट में चांदी का इस्‍तेमाल होता है। चांदी के खनन उत्पादन में बढ़ोतरी धीमी रही है, जिससे आपूर्ति पर दबाव पड़ा है। चांदी में निवेश की बढ़ती रुचि मांग को बढ़ा रही है

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...