29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराष्ट्रीयबूंद-बूंद पानी को मोहताज दिल्लीवाले, सरकारे एक दूसरे पर आरोप लगा रही,...

बूंद-बूंद पानी को मोहताज दिल्लीवाले, सरकारे एक दूसरे पर आरोप लगा रही, दिल्ली जलसंकट की पूरी कहानी समझिए

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली इन दिनों पीने के पानी की किल्लत से जूझ रही है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित है। हालात इतने खराब हैं कि इलाकों में टेंकरों की मदद से पानी की सप्लाई की जा रही है। इस मुद्दे पर अब राजनीति भी गर्म हो चुकी है। दिल्ली की जल मंत्री पानी की कमी के लिए बीजेपी की हरियाणा और यूपी सरकार पर आरोप लगा रही है, वहीं बीजेपी ने इसे लेकर विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। नेता जहां अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं वहीं दिल्ली की आम जनता इतनी भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी की मोहताज है। दिल्ली जल बोर्ड लोगों से अपील कर रहा है कि वो पानी की बर्बादी न करें। जल बोर्ड ने ये भी कहा है कि जब तक पानी की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक दिल्ली के कई इलाकों में केवल एक टाइम पानी आएगा।

कहां-कहां पानी की किल्लत?
वैसे तो दिल्ली के लगभग हर इलाके में इन दिनों पानी की भारी किल्लत है। दिल्ली के मयूर विहार से लेकर ओखला, चाणक्यपुरी,संजय कैंप और गीता कॉलोनी इलाके में लगातार पानी की किल्लत जारी है। इसके अलावा रोहिणी, बेगमपुर, वसंत कुंज, इंद्र एन्क्लेव, रोहिणी सेक्टर-24 स्थित पाकेट-8, 16, 12, 11 व 18, बेगम विहार, बेगमपुर, बेगमपुर गांव, राजीव नगर, कैलाश विहार, सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी, जहांगीरपुरी, न्यू माडर्न शाहदरा, न्यू अशोक नगर, चिल्ला गांव, विकास नगर, मध्य दिल्ली के सराय रोहिल्ला, मानकपुरा, डोलीवालान, प्रभात रोड, रैगरपुरा, बीडनपुरा, देव नगर, बापा नगर, नाइवालान, बलजीत नगर, रणजीत नगर, दक्षिणी पटेल नगर और ईस्ट पटेल नगर में पानी की किल्लत जारी है।

इसके अलावा ओखला के फेज-2 में संजय कालोनी, संगम विहार, देवली में भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही। दिल्ली के बाहरी इलाकों में भी लोग पानी की कमी झेल रहे हैं। बाहरी दिल्ली के नजफगढ़, महिपालपुर, द्वारका, ककरोला और उत्तर नगर में रात के तीन-तीन बजे जाकर पानी की सप्लाई हो पा रही है। जिन इलाकों में पानी आ भी रहा है वो भी बस एक टाइम।

कैसी गुजारा कर रहे दिल्लीवाले?
दिल्लीवाले इन दिनों मुश्किल से गुजारा कर रहे हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। कई लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। दिल्ली के संगम विहार में रहने वाली ओम लता कहती हैं टैंकर से पानी लेने के लिए अपनी जगह को बरकरार रखने की कशमकश अकसर विवाद में तब्दील हो जाती है। यह कहानी सिर्फ लता की ही नहीं, बल्कि आज दिल्ली के हजारों लोगों की है, जो भारी जल संकट से जूझ रहे हैं। लता जल संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए यह बताती हैं कि कैसे उन्हें पीने, खाना पकाने और साफ-सफाई के लिए भी पानी खरीदना पड़ता है। लता जलसंकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहती हैं, ‘हम गंदा पानी तक नहीं फेंकते हैं।’

वहीं गीता कॉलोनी के रहने वाले गजेन्द्र प्रताप ने कहा कि दिल्ली सरकार पानी के टैंकरों से जल आपूर्ति कर रही है, इसके बावजूद मांग पूरी नहीं हो पा रही है और लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा, ‘टैंकर सुबह सात बजे आता है और साढ़े सात बजे तक खाली हो जाता है। गर्मी की छुट्टियों के कारण स्कूल बंद हैं और बच्चे भी घर पर हैं। हर चीज के लिए पानी की जरूरत है….आप पानी के बिना कैसे कुछ कर सकते हैं?’

दो दिन में हर इलाके में हो जाएगा पानी की कमी
दिल्लीवाले भारी जलसंकट से गुजर रहे हैं, वहीं सरकार पड़ोसी राज्यों पर आरोप लगाती दिख रही है। जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है। इसकी वजह से आने वाले दो दिनों में दिल्ली के हर इलाके में पानी की कमी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जो करार हरियाणा से दिल्ली के लिए पानी छोड़ने का हुआ था, उससे काफी कम पानी हरियाणा छोड़ रहा है। दिल्ली घरेलू इस्तेमाल और पीने के पानी के लिए यमुना नदी पर निर्भर है। यह पानी दिल्ली के 7 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आता है। दिल्ली और हरियाणा के बीच हुए जल समझौते के अनुसार हरियाणा को हर रोज 1050 क्यूसेक पानी छोड़ना होता है। गर्मियों में यह 990 क्यूसेक तक हो जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से हरियाणा ने मुनक कनाल से दिल्ली के लिए पानी छोड़ना कम कर दिया है। मुनक कनाल से छोड़े गए पानी से ही दिल्ली के सातों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी पहुंचता है और जहां से पानी साफ होकर दिल्ली की जनता को मिलता है।

दिल्ली सरकार हरियाणा पर लगा रही आरोप
आतिशी ने कहा डाटा के अनुसार, मुनक कनाल द्वारा आने वाले पानी की मात्रा 1 जून से लगातार कम हो रही है। 7 जून को मात्र 840 क्यूसेक पानी मुनक कनाल से दिल्ली में आया। आतिशी ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार दिल्ली के हक का पानी नहीं छोड़ रही है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दो दिनों में दिल्ली के सभी इलाकों में पानी की कमी हो जाएगी।

बीजेपी ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की
इस बीच बीजेपी ने दिल्ली में व्याप्त पेयजल संकट पर चर्चा को लेकर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष से एक विशेष सत्र बुलवाने की मांग की तथा इस संकट के लिए आम आदमी पार्टी सरकार के ‘कुप्रबंधन’ को जिम्मेदार ठहराया। दिल्ली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक अजय महावर ने विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को पत्र लिखकर कहा कि भीषण गर्मी के बीच पूरी दिल्ली पानी की किल्लत से जूझ रही है और सरकार की कुव्यवस्था के कारण जनता बदहाल है। भाजपा दिल्ली इकाई प्रमुख वीरेंद्र सचदेव ने भी विशेष सत्र बुलवाने पर जोर दिया।

 

 

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

पंजाब में ‘आप’ का बड़ा सियासी विस्तार: मजीठिया परिवार और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब...

More like this

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...