14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्‍क आ रहे हैं भारत? पीएम मोदी को बधाई देकर टेस्‍ला...

एलन मस्‍क आ रहे हैं भारत? पीएम मोदी को बधाई देकर टेस्‍ला के बॉस ने दिए संकेत

Published on

नई दिल्‍ली:

एलन मस्क ने लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर अपने विचार साझा करते हुए उन्‍होंने भारत आने के भी संकेत दिए हैं। टेस्‍ला के बॉस ने कहा है कि भारत में उनकी कंपनियां कुछ रोमांचक करने वाली हैं। इसका उन्‍हें बेसब्री से इंतजार है। एलन मस्क का इसी साल अप्रैल में भारत आने का प्रोग्राम था। यहां आकर टेस्ला इंडिया के प्रतिनिधियों से उन्‍हें मिलना था। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की भी संभावना थी। हालांकि, ऐन वक्‍त पर मस्‍क की भारत यात्रा रद्द हो गई थी। रिपोर्टों में कहा गया था कि टेस्ला में बढ़ते दायित्वों के कारण मस्क को अपनी भारत यात्रा रद्द करनी पड़ी।

शुक्रवार को मस्क ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए’एक्स’ पर लिखा, ‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में आपकी जीत पर बधाई! भारत में मेरी कंपनियों की ओर से किए जाने वाले रोमांचक काम का बेसब्री से इंतजार है।’

इस साल 21 और 22 अप्रैल को होने वाले एक कार्यक्रम में एलन मस्‍क को भारत आना था। बताया जा रहा था कि वह भारत को लेकर टेस्‍ला की योजनाओं को ऐलान कर सकते हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने की भी संभावना थी। दुर्भाग्य से उन्‍हें अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी।हालांकि, मस्क ने कहा था कि वह “इस साल के अंत में” भारत आने के लिए उत्सुक हैं। यह दर्शाता है कि वह अभी भी भारत आने की योजना बना रहे हैं, लेकिन अभी तारीख फिक्‍स नहीं है।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...