11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराजनीतिनमस्ते मोदी जी, मैंने आपको टीवी पर देखा था... जब बच्चों के...

नमस्ते मोदी जी, मैंने आपको टीवी पर देखा था… जब बच्चों के साथ मस्ती करने पहुंचे पीएम

Published on

नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। मौका था अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 के उद्घाटन का। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ खूब मस्ती की। बच्चों के साथ एंजॉयमेंट का वीडियो खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी जैसे ही बच्चों से मिलने पहुंचते हैं, बच्चों में एक नया जोश देखने को मिलता है। पीएम को देखते ही बच्चे उनसे लिपट जाते हैं और कहते हैं, ‘नमस्ते मोदी जी।’ पीएम मोदी बच्चों से पूछते हैं कि ‘मोदी जी को जानते हो तुम लोग।’ एक बच्चा बोलता है, ‘मैंने आपका वीडियो टीवी में देखा है।’ पीएम मोदी ने कहा- कहां देखा था? मैं क्या करता था टीवी पर? इन सवालों के साथ ही पीएम मोदी बच्चों के साथ मग्न हो जाते हैं। वीडियो में पीएम मोदी बच्चों के साथ पेंटिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान के भारत मंडप में शनिवार, 29 जुलाई को अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का उद्घाटन किया। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर इस समागम का आयोजन किया गया, जो दो दिन चलेगा। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में उद्घाटन भाषण देते हुए शिक्षा जगत में होने वाले बड़े बदलावों पर चर्चा की. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तीन साल पूरे होने पर उन्होंने देशभर के बुद्धिजीवियों का आभार प्रकट किया, जिन्होंने इसे एक मिशन की रूप में लिया और आगे भी बढ़ाया। पीएम मोदी ने पीएम श्री योजना (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत राशि की पहली किस्त भी जारी की।

पीएम मोदी ने 12 भारतीय भाषाओं की किताबें भी लॉन्च की
पीएम मोदी ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 में 12 भारतीय भाषाओं में 100 किताबें लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा के आधुनिक और प्राचीन दोनों साधनों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति के ऊपर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा है कि हम नई शिक्षा नीति देश के शिक्षा के विकास बहुत बड़ा योगदान देगा।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...