14.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी क्या नहीं संभालेंगे राहुल, चर्चा में...

लोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी क्या नहीं संभालेंगे राहुल, चर्चा में ये दूसरे नाम

Published on

नई दिल्ली

वायनाड या रायबरेली… कौन सी सीट छोडेंगे राहुल गांधी, इसका फैसला तो आज हो गया लेकिन लोकसभा में नेता विपक्ष कौन होगा यह अब भी सवाल बना हुआ है। कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी से इस पद को संभालने की बात कही जा रही है लेकिन इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं हैं और इसके बाद कुछ नए नामों पर चर्चा शुरू हो गई है। लोकसभा का भी सत्र शुरू होने वाला है। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के किन-किन नेताओं के नाम चल रहे हैं, आइए बताते हैं।

किन नेताओं का चल रहा नाम?
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर के पद के लिए पार्टी के तीन सीनियर नेताओं के नाम पर विचार किया जा रहा है। ये तीन नेता कुमारी शैलजा, गौरव गोगोई और मनीष तिवारी हैं। एक दशक बाद लोकसभा में विपक्ष का नेता होगा। इस बार चुनावों में विपक्ष ने शानदार प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने 232 सीटों में से 99 सीटें जीती हैं, और विपक्षी दलों में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते, उम्मीद की जा रही है कि यह विपक्ष के नेता का नाम तय करेगी।

राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने से होता पार्टी को फायदा
बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 52 तो 2014 के चुनावों में 44 सीटें जीती थीं। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सफलता का मुख्य कारण राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को माना जा रहा है। कांग्रेस के इतने अच्छे प्रदर्शन के बाद माना जा रहा था कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता बनेंगे। अगर वो इसे स्वीकार करते तो, उन्हें I.N.D.I.A गठबंधन के सहयोगियों के साथ बेहतर समन्वय करने में मदद मिलती और कांग्रेस को लोकसभा में बीजेपी के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करके एक मजबूत चेहरा दिखाने में मदद मिलती। राहुल गांधी ने 2019 में हार के बाद पार्टी अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। वहीं सूत्रों का कहना है कि वो नेता प्रतिपक्ष के पद को लेने के इच्छुक नहीं हैं। 2019 से उन्होंने कोई पद नहीं लिया है।

कौन हैं कुमारी शैलजा?
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष के रूप में पहला नाम कुमारी शैलजा का चल रहा है। कुमारी शैलजा कांग्रेस की सीनियर नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सिरसा सीट से ढाई लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। कुमारी शैलजा कई बार लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने हरियाणा की विभिन्न सीटों से चुनाव जीते हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया है। कांग्रेस सरकार के वक्त उन्होंने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में मंत्री के रूप में कार्य किया है।

गौरव गोगोई
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का नाम भी नेता प्रतिपक्ष की लिस्ट में चल रहा है। वो असम की जोरहाट सीट से सांसद हैं। वे असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। वो संसद में मुखर होकर अपनी बात रखने के जाने जाते रहे हैं। गौरव गोगोई कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर युवा नेताओं में से एक माने जाते हैं। वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में सक्रिय रहे हैं और पार्टी के प्रवक्ता के रूप में भी कार्य करते हैं। गौरव गोगोई को नेता प्रतिपक्ष बनाकर कांग्रेस युवाओं के बीच संदेश दे सकती है।

मनीष तिवारी
मनीष तिवारी कांग्रेस के सीनियर नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने लोकसभा चुनावों में चंडीगढ़ सीट से जीत हासिल की है। वे 2009 में पहली बार पंजाब के लुधियाना निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए। वे 2014 में चुनाव हार गए थे, लेकिन 2019 में आनंदपुर साहिब से लोकसभा के लिए चुने गए। मनीष तिवारी 2012 से 2014 तक सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में सेवा कर चुके हैं। वे कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता भी रह चुके हैं और पार्टी की नीतियों और विचारों को मीडिया और जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।

Latest articles

मप्र में सरकारी नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त बरकरार, सिविल सेवा नियम-2026 का ड्राफ्ट जारी

भोपाल। मप्र सरकार ने सिविल सेवा नियमों में व्यापक बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया...

मप्र में शिक्षकों के तबादलों का शेड्यूल जारी, 8 जून से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों...

नरेला के अन्ना नगर में मंत्री विश्वास सारंग ने किया पौध-रोपण, बोले- ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अब बन चुका है जन-आंदोलन

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास...

अयोध्यानगर में राहगीरों पर जानलेवा हमला करने वाले चार शातिर गुंडे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। राजधानी के अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में देर रात राहगीरों के साथ गाली-गलौज और...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...